वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोझिन जिंदा है या मर गया? रूसी जांच अधिकारियों ने किया कन्फर्म…

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ बगावत करने वाले वैगनर चीफ येवगेनी प्रिगोझिन की मौत की पुष्टि हो गई है।

रूसी जांच समिति ने कहा कि जेनेटिक टेस्ट के नतीजों से विमान दुर्घटना में मारे गए 10 लोगों की पहचान कन्फर्म हुई है। इनमें वैगनर समूह के संस्थापक प्रिगोझिन भी शामिल है।

रूस के सिविल एविएशन अथॉरिटी ने पहले कहा था कि येवगेनी प्रिगोझिन का नाम मॉस्को के उत्तर में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान के यात्रियों की लिस्ट में था।

क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने इस घटना को दुखद बताया था। उन्होंने विमान में जानबूझकर की गई संभावित गड़बड़ी की बातों को सरासर झूठ कहा था। दुर्घटना के बाद हवाई यातायात उल्लंघन को लेकर रूसी अधिकारियों की ओर से जांच शुरू की गई।

जांच समिति की प्रवक्ता स्वेतलाना पेट्रेंको ने कहा, ‘टेवर क्षेत्र में विमान दुर्घटना की जांच के हिस्से के रूप में आणविक-आनुवांशिक जांच पूरी हो चुकी है। इसके जरिए सभी 10 पीड़ितों की पहचान कर ली गई है। फ्लाइट लिस्ट में जो नाम बताए गए थे, नतीजे भी उसी की पुष्टि करते हैं।’

विमान दुर्घटना के पीछे क्रेमलिन का हाथ?
राष्ट्रपति पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने उन आरोपों को खारिज कर दिया कि इस विमान दुर्घटना के पीछे क्रेमलिन का हाथ था।

मालूम हो कि प्रिगोझिन ने 2 महीने पहले ही रूस में संक्षिप्त, लेकिन बेहद चौंकाने वाला विद्रोह किया था। विमान में सवार लोगों में प्रिगोझिन भी थे और पुतिन ने उनकी प्रशंसा की थी।

हालांकि, यह संदेह बढ़ गया कि बुधवार की दुर्घटना के पीछे रूसी नेता का हाथ है, जिसे कई लोगों ने हत्या के रूप में देख रहे हैं। प्रारंभिक अमेरिकी खुफिया आकलन का निष्कर्ष है कि विमान को जानबूझकर विस्फोट करके गिराया गया था।

अमेरिकी और पश्चिमी अधिकारियों में से एक ने कहा कि इस बात की बहुत संभावना है कि प्रिगोझिन को निशाना बनाया गया। यह विस्फोट पुतिन के अपने आलोचकों को चुप कराने के लंबे इतिहास का हिस्सा है।

अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर यह बात कही, क्योंकि वह टिप्पणी करने के लिए अधिकृत नहीं था। किस चीज से विस्फोट हुआ? इस बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी।

इसे व्यापक रूप से जून में हुए विद्रोह का प्रतिशोध माना जा रहा है, जिसने रूसी नेता के 23 साल के शासन में सबसे बड़ी चुनौती पेश की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsaap