16 सितंबर से मार्गी बुध इन 4 राशि वालों की बदलेंगे जिंदगी, बंपर होगा धन लाभ…

प्रवीण नांगिया (ज्योतिष सलाहकार):

ग्रहों के राजकुमार व बुद्धि और व्यापार आदि के कारक बुध ग्रह 16 सितंबर को सिंह राशि में मार्गी हो जाएंगे।

बुध की चाल में परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के करियर व आर्थिक स्थिति पर पड़ता है। बुध 16 सितंबर को दोपहर 01 बजकर 21 मिनट पर मार्गी होंगे।

मार्गी का अर्थ किसी भी ग्रह सीधी चाल से होता है। 24 अगस्त की रात को बुध वक्री हुए थे। बुध ग्रह की सीधी चाल कई राशि वालों के जिंदगी में शुभ फल ला सकती है। जानें इन राशियों के बारे में-

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए बुध की मार्गी चाल बेहद शुभ रहने वाली है। इस दौरान आपके अटके काम बनेंगे। अप्रत्याशित धन लाभ हो सकता है। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर इस अवधि में आपको वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए। धन संचय करने में भी सफल रहेंगे।

कर्क राशि– कर्क राशि वालों के लिए मार्गी बुध करियर में अपार अवसर लेकर आएंगे। इस दौरान आपको रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। परिवार में प्रियजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। 

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए बुध का मार्गी होना लाभकारी रहने वाला है। इस दौरान आप करियर से लेकर व्यापार तक में लकी रहने वाले हैं। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध का मार्गी होना आपके लिए मंगलकारी साबित होगा। ग्रहों के राजकुमार बुध आपको जीवन में सुख-समृद्धि प्रदान करेंगे। कम मेहनत में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लव लाइफ पहले से बेहतर होगी।

मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए बुध का वक्री होना नौकरी पेशा करने वाले जातकों के लिए अत्यंत शुभ रहने वाला है। आपको जीवन में सकारात्मक परिणाम हासिल होंगे। प्रमोशन आदि मिल सकता है। नौकरी की तलाश करने वाले जातकों के लिए यह समय बेहद शुभ रहने वाला है।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsaap