Nag Panchami: 21 अगस्त को पूरे देश में धूम-धाम से मनाया जाएगा नाग पंचमी का त्योहार, नोट कर लें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि…

प्रवीण नांगिया (ज्योतिष सलाहकार):

सनातन हिंदू परंपरा में नाग पंचमी का त्यौहार बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है।

नाग पंचमी का त्योहार हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि नाग पंचमी का त्यौहार पूरे विधि–विधान से मानने से जातकों की कुंडली में कालसर्प दोष दूर होता है।

यह एक ऐसा त्योहार है जो पूरी तरह से सर्पों या नाग देवता को समर्पित है। आइए जानते हैं किस दिन मनाई जाएगी नागपंचमी और क्या हैं इसके शुभ मुहूर्त।

नाग पंचमी डेट
हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2023 के सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआत 21 अगस्त के दिन रात को 12:30 से होगी।

जबकि इसकी समाप्ति 22 अगस्त को रात 2:01 पर होगी। हालांकि, उदया तिथि मान्य होने के कारण नाग पंचमी का त्यौहार 21 अगस्त के दिन ही सोमवार को मनाया जाएगा।

पूजा का शुभ मुहूर्त
इस साल नाग पंचमी के दिन पूजा के लिए करीब ढाई घंटे का शुभ मुहूर्त है। नाग पंचमी के दिन सुबह 5:53 से लेकर 8:30 तक पूजा पाठ करने का शुभ मुहूर्त है।

नाग पंचमी की पूजा विधि
1. नाग पंचमी के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में ही उठकर भक्त स्नान–ध्यान कर लें। 
2. इसके पश्चात भक्त नाग देवता के मिट्टी की प्रतिमा बना लें।
3. अब नाग देवता की प्रतिमा पर हल्दी, सिंदूर, चावल और फूल चढ़ाएं।
4. इसके पश्चात कच्चे दूध में घी, चीनी मिलाकर नाग देवता का अभिषेक करें।
5. पूजा समाप्ति के बाद अंत में नाग देवता की कथा का पाठ करें और आरती करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsaap