क्या स्कैल्प पर प्याज का रस लगाने से होता है नुकसान? जानिए हेयरफॉल रोकने के लिए कैसे लगाएं…

मणिमाला (सह संपादक):

ज्यादातर लोग अपने झड़ते बालों की वजह से परेशान हैं। बालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए प्याज का रस लगाने की सलाह दी जाती है।

हालांकि, कुछ लोगों के मन में कई तरह के सवाल रहते है। जैसे क्या इसे डायरेक्ट लगाना सही है, कितनी देर के लिए इसे लगाएं वगैराह। यहां बता रहै हैं कि इसे स्कैल्प पर सीधे लगाएं या नहीं। जानिए-

क्या बालों पर सीधे लगा सकते हैं प्याज का रस?

आप अपने बालों पर प्याज का रस लगा सकते हैं। हालांकि, अगर आपका स्कैल्प सेंसिटिव है तो ऐसा करने से बचें। इस रस को लगाने के लिए अपने बालों को अच्छे से डिवाइड करें, फिर एक कॉटन पैड की मदद से इसे अपने पूरे स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं। कुछ देर के लिए लगा रहने दें और फिर अपने बालों को धोने के लिए किसी माइल्ड शैम्पू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें।

बालों पर कितनी देर के लिए लगाएं प्याज का रस

प्याज के रस को सीधे अपने स्कैल्प और बालों की जड़ों में लगाएं। इसकी मदद से आप स्कैल्प से अच्छी तरह से मालिश करें। प्याज के रस को अपने बालों पर कम से कम 30 मिनट से एक घंटे तक लगा रहने दें। फिर ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें।

हेयरफॉल के लिए कैसे लगाएं प्याज का रस 

प्याज के रस के साथ आप नारियल तेल मिला सकते हैं। इस तरह से लगाने पर फंगस और खराब बैक्टीरिया से छुटकारा दिलाकर स्कैल्प को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है। अच्छे रिजल्ट के लिए आप इसे एक दिन छोड़कर लगा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsaap