राजधानी से भी महंगा होगा इस वंदे भारत का सफर, चुकाने होंगे इतने रुपये…

तिरुवनंतपुरम से कासरगोड़ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ने के लिए तैयार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को इसकी शुरुआत करेंगे।

हालांकि, एक अधिकारी ने बताया है कि यात्री इस ट्रेन की रफ्तार का मजा बुधवार से उठा पाएंगे। नई वंदे भारत की एंट्री से ही इस रूट पर दौड़ रही राजधानी एक्सप्रेस की रफ्तार का रिकॉर्ड टूट जाएगा।

हालांकि, राजधानी के मुकाबले यात्रियों को वंदे भारत में ज्यादा भुगतान करना पड़ सकता है।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, त्रिवेंद्रम सेंट्रल से कासरगोड़ तक पहुंचने में वंदे भारत को 8 घंटे 5 मिनट का सम लगेगा और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2880 रुपये होगा।

जबकि, राजधानी यह सफर 8 घंटे 59 मिनट में करती है, लेकिन उसका किराया 2770 रुपये है। कहा जा रहा है कि दोनों ही ट्रेनों का बेस फेयर एक जैसा ही है, लेकिन केटरिंग चार्ज के चलते यह अंतर आ सकता है।

एक ओर जहां वंदे भारत का बेस फेयर 2194 रुपये और केटरिंग चार्ज 434 रुपये है। वहीं, राजधानी के मामले में यह आंकड़ा क्रमश: 2269 रुपये और 245 रुपये है।

हालांकि, जीएसटी, सुपरफास्ट और रिजर्वेशन चार्ज दोनों ही रेलगाड़ियों के बराबर है। इसके अलावा केटरिंग की सुविधा लेना भी यात्रियों के लिए वैकल्पिक है।

एक अधिकारी का कहना है कि राजधानी में केवल डिनर सर्व किया जाता है। जबकि, वंदे भारत में यात्रियों के नाश्ते के साथ चाय और स्नैक्स भी मिलेंगे।

अगर वंदे भारत में यात्री भोजन नहीं लेना चाहते, तो उन्हें 2465 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, राजधानी के फर्स्ट एसी में उन्हें 2525 रुपये का भुगतान करना होगा।

क्या होगा रूट और समय
त्रिवेंद्रम सेंट्रल से वंदे भारत सुबह 5 बजकर 20 मिनट पर निकलेगी और दोपहर 1 बजकर 25 मिनट पर कासरगोड़ पहुंचेगी।

कासरगोड़ से वंदे भारत दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर रवाना होगा और त्रिवेंद्रम सेंट्रल रात 10 बजकर 35 मिनट पर पहुंचेगी। वंदे भारत इस रूट पर गुरुवार छोड़कर पूरे सप्ताह दौड़ेगी।

कसरगोड़ से यात्रा शुरू करने के बाद यह ट्रेन कन्नूर, कोझिकोड, शोरानुर, त्रिसुर, एर्नाकुलम टाउन, कोट्टायम और कोलम रुकेगी। एर्नाकुलम पर 3 मिनट के स्टॉप को छोड़कर हर स्टेशन पर ट्रेन 2 मिनट रुकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsaap