इस देश में 7.0 की तीव्रता से हिली धरती, भूस्खलन और सुनामी का खतरा मंडराया…

तकरीबन 60 लाख की आबादी वाले छोटे से देश पापुआ न्यू गिनी में 7.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप महसूस किया गया है।

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार,भूकंप का केंद्र देश के तटीय शहर वेवाक से 97 किलोमीटर (60 मील) की दूरी पर 62 किलोमीटर की गहराई में था।

भूकंप की यह घटना स्थानीय समयानुसार सोमवार सुबह 4:00 बजे थी। इस शक्तिशाली भूकंप के बाद देश के तटीय इलाकों में सुनामी का खतरा मंडरा रहा है। लेकिन, फिलहाल सरकार की ओर से ऐसी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 

पापुआ न्यू गिनी इंडोनेशिया के समीप प्रशांत महासागर क्षेत्र में एक स्वतंत्र राष्ट्र है। यूएसजीएस के मुताबिक, सोमवार सुबह 4 बजे पापुआ न्यू गिनी में शक्तिशाली भूकंप महसूस किया गया।

इसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 7 मांपी जा रही है। स्थानीय समाचार सूत्रों के मुताबिक, तटीय शहर वेवाक में ज्यादा नुकसान की संभावना जताई जा रही है।

हालांकि इस क्षेत्र में आबादी काफी कम है। फिलहाल घायलों और मृतकों की जानकारी नहीं मिल पाई है।

सीस्मोलॉजी एजेंसी ने कहा कि भूकंप काफी शक्तिशाली था। इस वजह से तटीय इलाकों में जमीन के धंसने या भूस्खलन की संभावना जताई जा रही है।

इससे बड़ी क्षति हो सकती है। बताया जा रहा है कि भूकंप इतना शक्तिशाली था कि न्यू गिनी द्वीप पर इंडोनेशिया के साथ सीमा से लगभग 100 किलोमीटर पूर्व तक महसूस किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsaap