देश की पहली महिला IPS किरण बेदी और पूर्व राजदूत दीपक वोहरा करेंगे शिरकत आज भिलाई में…

इस्पात नगर भिलाई में 18 मार्च को देश के दो जाने माने दिग्गज और चर्चित चेहरे अलग-अलग कार्यक्रम में शरीक होने पहुंच रहे हैं।

एक तरफ जहां पहली महिला IPS किरण बेदी सिविक सेंटर में सीए भिलाई ब्रांच के 10वीं नेशनल वीमेन कांफ्रेंस की मुख्य वक्ता होंगी। वहीं सूडान में भारत के पूर्व राजदूत दीपक वोहरा इंजीनियरिंग कॉलेज के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

जानकारी के मुताबिक सीए भिलाई ब्रांच द्वारा 18 मार्च शनिवार को सिविक सेंटर सीए भवन भिलाई में नेशनल वीमेन कांफ्रेस का आयोजन किया जा रहा है।

सीए ब्रांच भिलाई, रायपुर और बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में भिलाई ब्रांच की वूमेन व यंग मेंबर्स सशक्तिकरण कमेटी के द्वारा अगस्ती कनेक्ट इंस्पायर एंपावर का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे देश की पहली महिला IPS किरण वेदी पहुंच रही हैं। सीए पायल नवीन जैन ने बताया कि यह राष्ट्रीय स्तर का वीमेन कांफ्रेस आयोजित किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 शाम 5 बजे तक आयोजित होगा। इसकी मुख्य वक्ता किरण बेदी होंगी।

इंजीनियरिंग कॉलेज के बच्चों से मिलेंगे वोहरा
इसके साथ ही सूडान में भारत के राजदूत रहे दीपक वोहरा शनिवार को भिलाई के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वोहरा राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज भारत और पेरिस विश्व विद्यालय से शिक्षा प्राप्त की है।

वो प्रधानमंत्री के प्रौद्योगिकी सलाहकार के विशेष कार्य अधिकारी थे। वो अफ्रीका में संयुक्त राष्ट्र के कार्यों का हिस्सा भी रह चुके हैं। वोहरा भिलाई स्थित रुंगटा इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर यहां के बच्चों को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsaap