OSCARS 2023: भारत ने जीते दो ऑस्कर, बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड आरआरआर के Naatu Naatu को मिला…

भारत की द एलिफेंट व्हिसपरर्स को बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड मिला है जबकि नाटू नाटू बेस्ट सॉन्ग का ऑस्कर जीतने में कामयाब रही है।

95वें एकेडमी अवॉर्ड यानी ऑस्कर्स 2023 संपन्न हो गए हैं। इस साल भारत के लिए काफी अहम रहा। ‘आरआरआर’ फिल्म का ‘नाटू नाटू’ सॉन्ग ऑस्कर्स 2023 में ओरिजनल सॉन्ग कैटेगरी में मुकाबले में उतरा और पुरस्कार जीता।

‘ऑल द ब्रीद्स’ फिल्म बेस्ट डॉक्युमेंट्री फीचर फिल्म श्रेणी में नामित हुई लेकिन पुरस्कार नहीं जीत सकी। ‘द एलिफेंट व्हिस्पर्रर्स’ को बेस्ट डॉक्युमेंट्री शॉर्ट फिल्म में नामांकन मिला है और इसकी डायरेक्टर कार्तिक गॉन्जाल्वेज हैं और प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा है।

इसने भी ऑस्कर अवॉर्ड में बाजी मारी। दीपिका पादुकोण ऑस्कर समारोह में मंच पर आईं। उन्होंने आरआरआर के नाटू नाटू गाने से सारी दुनिया का परिचय करवाया। इस तरह इस बार तीन श्रेणियों में नामित में से दो में ऑस्कर पुरस्कार भारत को मिले।

Oscars 2023: बेस्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड

बेस्ट फिल्म का ऑस्कर अवॉर्ड ‘एवरीथिंग एवरीव्येहर ऑल एट वंस’ को मिला। 

Oscars 2023: बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड
बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड ‘एवरीथिंग एवरीव्येहर ऑल एट वंस’ के लिए मिशेल यो को मिला।

Oscars 2023: बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड

बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड ब्रेंडन फ्रेजर को द व्हेल के लिए मिला।

Oscars 2023: बेस्ट डायरेक्टिंग का ऑस्कर अवॉर्ड

बेस्ट डायरेक्टिंग का ऑस्कर अवॉर्ड एवरीथिंग एवरीव्हेयर ऑल दैट वन के लिए डेनियल कवान और डेनियल शेनर्ट को मिला।

Oscars 2023: बेस्ट फिल्म एडिटिंग का ऑस्कर अवॉर्ड

बेस्ट फिल्म एडिटिंग का ऑस्कर अवॉर्ड एवरीथिंग एवरीव्हेयर ऑल एट वंस के लिए पॉल रोजर्स को मिला।

Naatu Naatu: बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड आरआरआर के नाटू नाटू को मिला

इस कैटेगरी में आरआरआर के नाटू नाटू का मुकाबला अप्लॉज, होल्ड माय हैंड, लिफ्ट मी अप, और दिस इज अ लाइफ के बीच था। आरआरआर के नाटू नाटू के लिए बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर अवॉर्ड एमएम कीरावनी और चंद्रबोस को मिला। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsaap