भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें कार्यकर्ता – भाजपा

भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें कार्यकर्ता – भाजपा

भाजपा का जगदलपुर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित

भ्रष्ट भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ को किया खोखला – शिवरतन शर्मा

महिलाओं,बुजुर्गों,युवाओं सभी वर्गों को झूठी कांग्रेस सरकार ने छला – दिनेश कश्यप

बूथ स्तर पर पहुँचे कार्यकर्ता, जनता से करें सीधा संवाद – लता उसेण्डी

जगदलपुर | भारतीय जनता पार्टी वर्षान्त होने वाले विधानसभा चुनाव में विजय पताका फहराने का लक्ष्य निर्धारित कर सधे अंदाज़ में तैयारियों को आकार दे रही है | भाजपा ने आज जगदलपुर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें भाजपा के आला नेताओं ने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने आह्वान किया और विधानसभा क्षेत्र के एक एक बूथ को सशक्त बनाने जुट जाने कहा |

 

कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुये भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की भूपेश सरकार के कुशासन ने छत्तीसगढ़ को खोखला कर दिया है | जनता को झूठे वादों का सब्जबाग दिखा कर सत्ता में काबिज हुई झूठी व भ्रष्टाचार में लिप्त कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है | भाजपा के प्रत्येक ऊर्जावान कार्यकर्ता कांग्रेस सरकार की चार साल की कारगुज़ारियों को जनता को बताये, 36 वायदों में एक भी वायदा इस कांग्रेस सरकार ने पूरा नहीं कर पायी अपितु भ्रष्टाचार में आकंठ में भूपेश सरकार डूबी हुई है |

प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की आम जनता व गरीब परिवारों के लिये बनायी गयी जनहित की योजनाओं का क्रियान्वयन छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार नहीं होने दे रही है, प्रधानमंत्री आवास योजना इसका ज्वलंत उदाहरण है | भाजपा कार्यकर्ता बूथ को मजबूत करें, आगामी चुनाव में हमारी विजय सुनिश्चित है |

पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार को हटाने का संकल्प लेकर कार्यकर्ता प्राणप्रण से जुट जायें | महिलाओं,बुजुर्गों, युवाओं सहित सभी वर्गों को मौजूदा भूपेश सरकार ने छला है और ऐसी झूठी सरकार को सबक सिखाने का समय आ गया है |

पूर्व मंत्री लता उसेण्डी ने कहा कि प्रदेश की जनता ने भ्रष्ट्र कांग्रेस सरकार को चुनाव में करारा जवाब देने का मन बना लिया है | भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जायें,आमजन से सीधा संवाद स्थापित करें, उनकी आवाज बनें |

सम्मेलन को पूर्व प्रदेश महामंत्री किरण देव,पूर्व विधायक संतोष बाफना, जिला सहप्रभारी सेवकराम नेताम,श्रीनिवास राव मद्दी,बैदूराम कश्यप, कमलचंद भंजदेव, विद्याशरण तिवारी, राजाराम तोडे़म, सुब्रतो विश्वास आदि ने भी संबोधित किया | कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रामाश्रय सिंह ने किया और भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने समापन संबोधन के साथ सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया |

सम्मेलन में प्रमुख रूप से जिला प्रभारी जी वेंकट,पूर्व मंत्री महेश गागड़ा,लच्छूराम कश्यप, वेदवती कश्यप,शिवनारायण पाण्डेय, सुधीर पाण्डेय,समुंदसाय कच्छ,योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा,वेदप्रकाश पाण्डेय,रजनीश पाणिग्रही, नरसिंह राव, बाबुल नाग,व्ही एस राजपूत,सुब्रतो विकास, सुरेश गुप्ता, सतीश सेठिया, फूल सिंह सेठिया,संजय पाण्डेय,अश्विन सरडे,राममूर्ति पाण्डेय, योगेन्द्र कौशिक, अविनाश श्रीवास्तव,महेश कश्यप, सुधा मिश्रा,दीप्ति पाण्डेय, दयावती देवांगन,आर्येन्द्र सिंह आर्य,संग्राम सिंह राणा, जीतेन्द्र पाणिग्रही,राजेश श्रीवास्तव,अजय सिंह,बृजेश भदौरिया,संजय विश्वकर्मा,राजेन्द्र बाजपेयी,राधेश्याम पन्द्रे,मनोज पटेल,दिगंबर राव, राजपाल कसेर, आशु आचार्य आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsaap