भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंव 125 NSUI कार्यकर्ता पंजाब रवाना, सीएम भूपेश बघेल ने बस को दिखाई हरी झंडी…

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा में शामिल होने के लिए भिलाई से 125 एनएसयूआई के कार्यकर्ता पंजाब गए हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास भिलाई 3 से भारत जोड़ो यात्रा के लिए जा रहे युवाओं की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस यात्रा में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को कोऑर्डिनेटर भी बनाया गया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार देर शाम हेलीकॉप्टर से भिलाई तीन पहुंचे। इसके बाद वहां से सड़क मार्ग होते भिलाई तीन स्थित अपने आवास पहुंचे। यहां उन्होंने घंटों से मुख्यमंत्री का इंतजार कर रहे कांग्रेस के यूथ कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

उनसे भारत जोड़ो यात्रा और राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के बारे में जानकारी ली। साथ साथ अगला रवाना हो रहा जत्था को बधाई दी।

इसके बाद उन्होंने हरी झंडी दिखाकर पंजाब जा रही बस को रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता व पुलिस बल मौजूद रहे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में छत्तीसगढ़ कांग्रेस व एनएसयूआई के जवान लड़के लड़कियां शामिल हो रहे हैं।

इन लोगों को राहुल गांधी की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। ये लड़के दोनों तरफ से सुरक्षा घेरा तैयार करने वाले रस्सी को पकड़ कर चलते हैं। एक कठिन कार्य यहां के युवाओं को मिला है।

इन लोगों ने बड़े ही सफल तरीके से पूरे यूपी में यात्रा को सपन्न कराया है। हरियाणा और पंजाब की यात्रा में भी हमारे यहां के लड़के जा रहे हैं और भारत जोड़ो यात्रा में सहयोग कर रहे हैं।

सीएम ने इन सभी युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में छत्तीसगढ़ कांग्रेस व एनएसयूआई के जवान लड़के लड़कियां शामिल हो रहे हैं।

इन लोगों को राहुल गांधी की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई है। ये लड़के दोनों तरफ से सुरक्षा घेरा तैयार करने वाले रस्सी को पकड़ कर चलते हैं। एक कठिन कार्य यहां के युवाओं को मिला है।

इन लोगों ने बड़े ही सफल तरीके से पूरे यूपी में यात्रा को सपन्न कराया है।

हरियाणा और पंजाब की यात्रा में भी हमारे यहां के लड़के जा रहे हैं और भारत जोड़ो यात्रा में सहयोग कर रहे हैं। सीएम ने इन सभी युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsaap