आज-का-राशिफल-27-nov-2022…

प्रवीण नंगिसा (ज्योतिष सलाहकार):  राशियाँ राशिचक्र के उन बारह बराबर भागों को कहा जाता है जिन पर ज्योतिषी आधारित है। हर राशि सूरज के क्रांतिवृत्त (ecliptic) पर आने वाले एक तारामंडल से सम्बन्ध रखती है और उन दोनों का एक ही नाम होता है – जैसे की मिथुन राशि और मिथुन तारामंडल।

इन बारह तारा समूह ज्योतिष (Astrology) के हिसाब से महत्वपूर्ण हैं। यदि पृथ्वी, सूरज के केन्द्र और पृथ्वी की परिक्रमा के तल को चारो तरफ ब्रम्हाण्ड में फैलायें, तो यह ब्रम्हाण्ड में एक तरह की पेटी सी बना लेगा। इस पेटी को हम 12 बराबर भागों में बांटें तो हम देखेंगे कि इन 12 भागों में कोई न कोई तारा समूह आता है।

हमारी पृथ्वी और ग्रह, सूरज के चारों तरफ घूमते हैं या इसको इस तरह से कहें कि सूरज और सारे ग्रह पृथ्वी के सापेक्ष इन 12 तारा समूहों से गुजरते हैं। यह किसी अन्य तारा समूह के साथ नहीं होता है इसलिये यह 12 महत्वपूर्ण हो गये हैं। इस तारा समूह को हमारे पूर्वजों ने कोई न कोई आकृति दे दी और इन्हे राशियां कहा जाने लगा। हर rashifal hindi का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से rashifal today फल का आकंलन किया जाता है।

27 Nov 2022 Rashifal | जाने आज का राशिफल | aaj ka rashifal

मेष (Aries) राशि आज की | (Aries Horoscope Today) – (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ)

मन में उतार-चढ़ाव रहेगा। बातचीत में संयत रहें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। विदेश यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। यात्रा सफल रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों से विवाद हो सकता है। कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) | (Taurus Horoscope Today) – (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो)

संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। सन्तान के स्वास्थ्‍य का ध्यान भी रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव की सम्भावना बन रही है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा सुखद रहेगी। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी।

मिथुन (Gemini) | (Gemini Horoscope Today) – (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह)

आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते है। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। धैर्यशीलता बनाये रखने में प्रयास करें। बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

IFrameकर्क (Cancer) | (Cancer Horoscope Today) – (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो)

मन परेशान रहेगा। संयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। कारोबार का विस्तार हो सकता है। पिता का सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास में कमी आएगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के योग बन रहे हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। माता के परिवार की किसी महिला से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। रहन-सहन कष्टमय हो सकता है।

Also Read: Janeu Sanskar: क्या होता है जनेऊ संस्कार? जाने इसके वैज्ञानिक महत्व

सिंह (Leo) | (Leo Horoscope Today) – (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे)- 27 Nov 2022 Rashifal

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। फिर भी आत्मसंयत रहें। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सुस्वादु खानपान में रुचि बढ़ेगी। कारोबार के यात्रा पर जा सकते हैं। मानसिक शान्ति‍ रहेगी। नौकरी में अफसरों से वाद-विवाद से बचें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। सम्पत्ति में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

कन्या (Virgo) | (Virgo Horoscope Today) – (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,प)

कारोबारी कार्यों में मन लगेगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरी में स्थान परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। भागदौड़ अधिक रहेगी। बातचीत में सन्तुलित रहें। अफसरों से वाद-विवाद से बचें। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। आत्मसंयत रहें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। किसी पुराने मित्र का आगमन हो सकता है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। वाणी में सौम्यता रहेगी। मित्रों से भेंट होगी।

तुला (Libra) | (Libra Horoscope Today) – (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते)

व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कारोबार में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। क्रोध की तीव्रता में कमी आएगी। पिता का सहयोग मिलेगा। नौकरी के लिए साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। भाग-दौड़ अधिक रहेगी। किसी सम्पत्ति से आय के साधन बन सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio) | (Scorpio Horoscope Today) – (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु)

मन परेशान रहेगा, परन्तु वाणी में सौम्यता रहेगी। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। आत्म संयत रहें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। उच्च पद की प्राप्ति‍ हो सकती है। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। आत्मविश्वास से लवरेज रहेंगे। वाहन सुख में वृद्धि के योग बन रहे हैं। माता से धन प्राप्ति हो सकती है। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं।

Also Read: 24 घंटे में होते हैं 30 Muhurat, सभी का स्वामी अलग-अलग, मुहूर्त देख करें कार्य

धनु (Sagittarius) | (Sagittarius Horoscope Today) – (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे)

मन में शान्ति एवं प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास बहुत रहेगा। कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। लाभ के अवसर मिलेंगे। यात्रा पर जा सकते हैं। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। भवन सुख में वृद्धि होगी। परिवार से दूर भी जा सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

मकर (Capricorn) | (Capricorn Horoscope Today) – (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि)

आत्मविश्वास तो बहुत रहेगा। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। सेहत का ध्यान रखें। आलस्य की अधिकता हो सकती है। परिवार की समस्याओं के प्रति सचेत रहें। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से नोंकझोंक हो सकती है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। भागदौड़ अधिक रहेगी। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है।

कुंभ (Aquarius) | (Aquarius Horoscope Today) – (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द)

आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। विदेश भी जा सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। बातचीत में भी सन्तुलित रहें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। माता के स्वास्‍थ्‍य का ध्यान रखें। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। धैर्यशीलता में कमी आएगी। शैक्षिक एवं शोधादि कार्यों में सफलता मिलेगी। विदेश भी जा सकते हैं।

मीन (Pisces) | (Pisces Horoscope Today) – (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) – 27 Nov 2022 Rashifal

पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार का विस्तार होगा। आय में वृद्धि होगी, परन्तु भागदौड़ अधिक रहेगी। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। परिवार के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। पिता का साथ मिलेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।

The post 27 Nov 2022 Rashifal : पढ़ें मेष से लेकर मीन के आज का राशिफल appeared first on .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× Whatsaap