सैयद जावेद हुसैन (सह संपादक- छत्तीसगढ़): धमतरी- निगम क्षेत्र के महिमा सागर वार्ड मे ब्रह्म चौक से डी.के. गायकवाड़ घर से निगम कालोनी होते हुए कारगिल उद्यान तक नाली क्षतिग्रस्त दयनीय स्थिति में थी जिसके मरम्मत कार्य के लिए वार्ड पार्षद दीपक सोनकर एवं वार्ड वासियों के द्वारा वर्षों से मांग की जा रही थी।
जिसे संवेदनशील महापौर विजय देवांगन ने गंभीरता से लेते हुए इन कार्यों की घोषणा विगत दिनों जन चौपाल में की थी जिसके अनुरूप जनता के वादे को निभाने के लिए सोमवार को आरसीसी. नाली निर्माण (लागत राशि-37.83 लाख) का भूमि पूजन महापौर विजय देवांगन, कांग्रेस के वरिष्ठ मदन मोहन खंडेलवाल, डोमार सिंह साहू, एमआईसी सदस्य राजेश पांडे, कमलेश सोनकर, केंद्र कुमार पेंदरिया, वार्ड पार्षद दीपक सोनकर, सूरज गहेरवाल, एल्डरमैन विक्रांत शर्मा, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष आकाश गोलछा, तोमन कवंर एवं वार्ड वासियों के हाथो किया गया।
शहर के चौमुखी विकास के साथ साथ महिमा सागर वार्ड में महापौर विजय देवांगन द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों एवं बरसों से रही समस्या का समाधान करवाने के लिए वार्डवासीयों ने नगर निगम के महापौर विजय देवांगन, आयुक्त विनय कुमार पोयाम, सभापति अनुराग मसीह, वार्ड पार्षद दीपक सोनकर और नगर पालिक निगम धमतरी का धन्यवाद कर आभार व्यक्त किये।
इस दौरान महापौर ने कहा कि उक्त स्थान में जलभराव की स्थिति जर्जर नाली होने कारण निर्मित हो रही थी इलाके में जो पानी भरता है इस नाली के निर्माण हो जाने से इलाके में जल भराव की स्थिति कम हो जायेगी।
ड्रेनेज सिस्टम सुधारने का जो नगर निगम का प्रयास है उसके अंतर्गत इस नाली की स्वीकृति प्रदान की गई है यह कार्य तत्काल प्रारंभ होगा जिसका आज भूमि पूजन किया गया है।
आगे उन्होंने कहा कि संपूर्ण नाली निर्माण कार्य मास्टर प्लान के तहत कराया जा रहा है, जिससे यहां के रहवासियों को जल भराव की समस्या से निजात मिलेगी।
महापौर ने ठेकदार को जल्द कार्य पूर्ण करने दिए निर्देश…
महापौर ने भूमिपूजन के बाद निर्माणकर्ता ऐजेंसी से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भूमिपूजन के बाद कार्य आरंभ करने में विलंब न करे। समय सीमा में नाली निर्माण कार्य पूर्ण करे, जिससे वार्डवासियों को जल भराव की समस्या से राहत मिले।
इस दौरान कार्यपालन अभियंता राजेश पदमवार, उपअभियंता लोमश देवांगन, बलवंत राव शिंदे, बबला ठाकुर, प्रभु शर्मा, प्रफुल्ल चंद्र त्रिपाठी, यशवंत साहू, राकेश मिश्रा, वीरेंद्र शर्मा, बली शर्मा, पूनम पांडे प्राचार्य, कमलेश साहू, डॉ.प्रदीप शर्मा, दिनेश सोनकर शिक्षक, तोरण कुमार, महेंद्र साहू, दुर्गेश साहू, प्रकाश साहू, आदित्य सहित वार्ड वासी उपस्थित रहे।