‘आपस में ही लड़ेंगे और देश कांग्रेस मुक्त हो जाएगा’, छत्तीसगढ़- का तंज, सोशल मीडिया में गहलोत-पायलट पर कई मीम्स

कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर राजस्थान की राजनीति में शुरू हुई हलचल तूफान बन चुकी है।

गहलोत के अध्यक्ष पद की दावेदारी के बीच सचिन पायलट को राजस्थान के मुख्यमंत्री की गद्दी सौंपने के आलाकमान के फैसले के खिलाफ सीएम अशोक गहलोत गुट ने बगावती तेवर दिखा दिए हैं। 

पायलट को छोड़कर कोई भी चलेगा कि डिमांड रखते हुए गहलोत कैंप के 80 से अधिक विधायकों ने रविवार रात अपना इस्तीफा विधानसभा स्पीकर सीपी जोशी को सौंप दिया।

राजस्थान के सियासी उठापटक पर छत्तीसगढ़ भाजपा ने तंज कसा है। अपने ऑफिशियल ट्विटर एकाउंट पर लिखा है- ‘जिनसे संभल नहीं रही कांग्रेस, वो कह रहे है… दे दो हमारे हाथों में देश। देखना वो मंजर भी सामने आएगा, आपस में ही लड़ेंगे ये इस कदर कि देश खुद-ब-खुद कांग्रेस मुक्त हो जाएगा…।

छत्तीसगढ़ भाजपा के इस ट्वीट को भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने ट्वीट किया है। राजस्थान में गहलोत-पायलट कैंप की लड़ाई सोशल मीडिया पर छाई हुई है। राजनीति को समझने और उसमें इंटरेस्ट रखने वालों ने राजस्थान कांग्रेस में आए सियासी भूचाल को टि्वट

र, फेसबुक या व्हाट्स-एप जैसे सोशल मीडिया में अपने तरीके से परोस रहे हैं। किसी ने पायलट के पक्ष में तो किसी ने गहलोत के पक्ष में पोस्ट डाले हैं।

सबसे ज्यादा कमेंट और मीम्स मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनकी जादूगरी को लेकर सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

सोशल मीडिया पर इस सियासी जंग पर अलग-अलग कैरिकेचर बनाकर अशोक गहलोत, सचिन पायलट और राहुल गांधी समेत अलग-अलग नेताओं पर व्यंगात्मक कमेंट किए हैं।

सोशल मीडिया में तरह-तरह के कमेंट्स
सोशल मीडिया पर राजस्थान कांग्रेस में चल रही इस खींचतान को लेकर सबसे ज्यादा मीम्स मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जादूगर वाले फोटो को लेकर बनाए गए।

छत्तीसगढ़ भाजपा ने सचिन पायल को घोड़ी चढ़ाये दूल्हा की तरह दिखाया है, लेकिन बाराती कोई नहीं है। उस पर लिखा है कि राजस्थान में कांग्रेस तोड़ो अभियान शुरू होना बताया गया है।

साथ ही यह भी लिखा है कि बराती भाग जाने से शादी कैंसिल का यह पहला मामला है। छत से सोनिया गांधी और राहुल गांधी इसे देख रहे हैं।

एक ट्वीट में सोनिया गांधी काली टोपी से कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में गहलोत को निकाल रही है तो वहीं गहलोत काली टोपी में से राजस्थान के मुख्यमंत्री को निकालते दिख रहे हैं।

मीम्स के साथ लिखने वालों ने यह भी लिख दिया कि पॉलिटिकल ड्रामा ज्यादा बढ़ा तो अशोक गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ से बाहर होने की भी संभावना है।

ट्विटर पर इस घटनाक्रम को लेकर व्यंगात्मक पोस्ट यही तक नहीं था, बल्कि गहलोत और राहुल गांधी के फोन पर बात करते हुए फोटो लगाकर यह तक लिख दिया गया ‘हां साहब मैंने 92+ लिए हैं। आप भी उधर जोड़ते रहो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *