अम्बिकापुर : सुशासन तिहार 2026 लाया खुशियों की बहार…

राधेश्याम को जनसमस्या निवारण शिविर में मिला पेंशन स्वीकृति आदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आम जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे उन तक पहुँचाने के लिए जिले में श्सुशासन तिहार-2026 का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में सरगुजा जिले के सीतापुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम मूरता में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।

इस शिविर में न केवल ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान हुआ, बल्कि पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित भी किया गया।

दफ्तरों के चक्करों से मिली मुक्ति, गांव में ही हुआ काम
शिविर में ग्राम मूरता निवासी श्री राधेश्याम गुप्ता को पेंशन स्वीकृति आदेश सौंपा गया। स्वीकृति आदेश पाकर राधेश्याम के चेहरे पर मुस्कान बिखर गई।

अपनी खुशी जाहिर करते हुए श्री गुप्ता ने बताया, मैंने करीब दो महीने पहले पेंशन के लिए आवेदन किया था। मुझे लगा था कि इसके लिए दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ेंगे, लेकिन श्सुशासन तिहारश् मेरे गांव ही आ गया।

बिना किसी भागदौड़ के, बेहद सरल प्रक्रिया से आज मुझे पेंशन स्वीकृति आदेश मिल गया है। अब नियमित पेंशन मिलने से मेरा जीवन आसान हो जाएगा।

मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन का जताया आभार
ग्रामीण क्षेत्रों में जन समस्या निवारण शिविरों का आयोजन कर मांग और शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है।

राधेश्याम गुप्ता ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से आज सुदूर ग्रामीण अंचलों के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाएं सीधे और पारदर्शिता के साथ पहुँच रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *