मिजोरम में पुलिस ने दो अलग-अलग अभियानों में 10 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का मादक पदार्थ जब्त किया है।
मिजोरम पुलिस ने बताया कि 13 मई को पुलिस की विशेष टीम ने एन. छिमलुआंग में गश्त के दौरान ट्रक को रोका।
जब टीम अन्य माल लदे वाहनों की जांच में लगी हुई थी, तभी ट्रक का चालक और उसका सहायक मौके से फरार हो गया।
पीछा करने के बावजूद, उन्हें पकड़ा नहीं जा सका। एक मैकेनिक की मदद से वाहन की जांच करने पर, गियर लीवर के पास से 900.29 ग्राम संदिग्ध हेरोइन से भरे 70 साबुन के डिब्बे बरामद किए गए जिनकी कीमत लगभग 1.8 करोड़ रुपये है।
ट्रक और दो मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं और पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।