एयर इंडिया ने शुरू किया बोइंग 787 ड्रीमलाइनर के डोर हैंडल में सुधार, सुरक्षा मानकों को मिलेगी मजबूती…

एअर इंडिया अपने कुछ बोइंग 787 विमानों में ‘डोर असिस्ट हैंडल’ से जुड़ी संभावित समस्या को दूर करने के लिए इनमें सुधार कर रही है।

इस समस्या की वजह से दरवाजा खोलते समय यात्रियों, चालक दल को चोट लगने, इमरजेंसी में बाहर निकलने के दौरान रुकावट आने की आशंका रहती है।

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब यूएस फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (एफएए) ने इस मुद्दे पर उड़ान पात्रता निर्देश जारी किया है।

एफएए ने इस महीने की शुरुआत में बोइंग 787-8, 787-9 और 787-10 के कुछ मॉडल के लिए यह निर्देश दिए थे। उड़ान रवाना होने से पहले की गई जांच के दौरान विमान के दरवाजे के सपोर्ट ब्रैकेट में लगे डोर असिस्ट हैंडल के निचले हिस्से से ढीला होने की शिकायतें सामने आने के बाद यह निर्देश दिए गए थे।

नियामक ने इन मॉडल में आवश्यक सुधार करने को कहा। बोइंग 787 को ड्रीमलाइनर के नाम से भी जाना जाता है। एअर इंडिया के पास इस समय 35 ड्रीमलाइनर विमान हैं।

सूत्र ने बताया कि एयरलाइन एफएए के निर्देश से अवगत है और इसका मौजूदा उड़ान संचालन या सुरक्षा पहलुओं पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। चरणबद्ध तरीके से बदलाव किए जा रहे हैं। कुछ विमानों में यह काम पूरा भी हो चुका है। हालांकि, कितने ड्रीमलाइनर विमानों में बदलावों की जरूरत है, यह जानकारी उपलब्ध नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *