सलमान खान के अलग होने के बाद वरुण धवन भी ‘नो एंट्री 2’ से हुए बाहर? कास्टिंग को लेकर उलझा मामला…

 फिल्म ‘नो एंट्री’ (No Entry 2) के सीक्वल को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही है। पहले खबरें थीं कि शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) को दिलजीत दोसांझ के साथ रिप्लेस किया गया है। इसका मतलब ये था कि वरुण धवन (Varun Dhawan) और अर्जुन कपूर के साथ फिल्म में शाहिद नजर आने वाले थे। हालांकि अब इस खबर को लेकर और स्पष्टता आ गई है।

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार शाहिद इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं। वहीं लेटेस्ट जानकारी के अनुसार वरुण धवन को भी इस फिल्म के लिए साइन नहीं किया गया है। सूत्र के अनुसार, “वरुण धवन ‘नो एंट्री 2’ का हिस्सा नहीं हैं। उनके शामिल होने की अफवाह झूठी और बेबुनियाद है। फिलहाल, अभिनेता अपनी आगामी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं।”

कास्टिंग में गुए ये खास बदलाव

बता दें कि इससे पहले बॉलीवुड हंगामा ने खबर दी थी कि वरुण धवन को सीक्वल में तीन मुख्य किरदारों में से एक के लिए फाइनल कर लिया गया है और निर्माताओं ने शाहिद कपूर से भी बातचीत शुरू कर दी है। खबरों के मुताबिक, अर्जुन कपूर भी फिल्म में नजर आएंगे। हालांकि, कास्टिंग को लेकर आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।

नो एंट्री का पहला पार्ट साल 2005 में रिलीज हुआ था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफल रही थी और उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म थी। इसमें सलमान खान, अनिल कपूर, फरदीन खान, बिपाशा बसु, ईशा देओल, लारा दत्ता और सेलिना जेटली ने अभिनय किया था।

फिल्म के प्रमोशन व्यस्त हैं वरुण

वरुण धवन की बात करें तो, एक्टर फिलहाल अपने अपकमिंग फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ पर पूरा फोकस कर रहे हैं और जमकर प्रमोशन में व्यस्त हैं। डेविड धवन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर भी हैं। यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दूसरी ओर, शाहिद कपूर को आखिरी बार विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘ओ रोमियो’ में देखा गया था। वह बहुत जल्द कृति सैनन और रश्मिका मंदाना के साथ ‘कॉकटेल 2’ में नजर आएंगे। यह 19 जून को रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *