PM Kisan 23वीं किस्त से कुछ घंटे पहले हजारों किसानों को झटका, लिस्ट से गायब हुए नाम…

पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त के इंतजार में बैठे करोड़ों किसानों का इंतजार आज शनिवार 20 जून को खत्म होने वाला है। आज इस योजना की 23वीं किस्त जारी की जाएगी। पीएम मोदी (PM Modi) यह किस्त पश्चिम बंगाल (West Bengal) के हुगली जिले के तारकेश्वर (Tarakeswar) से जारी करेंगे।

पश्चिम बंगाल में बीजेपी ने भारत की आजादी के बाद 79 सालों में पहली बार सरकार बनाई है। और यहीं से आज पीएम मोदी किसानों को बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। किसान योजना की 23वीं किस्त से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहे। नीचे स्क्रॉल करके आप ताजा अपडेट पढ़ सकते हैं। जैसे पीएम मोदी कितने बजे 23वीं किस्त जारी करेंगे? कितने किसानों के खाते में पैसा आएगा? किसान योजना की 23वीं किस्त कहां से जारी होगी?

PM Kisan Yojana 23rd Installment Live: कितने बजे जारी होगी किसान योजना की 23वीं किस्त

पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर जारी होना निर्धारित है। पीएम किसान योजना के आधिकारिक एक्स हैंडल पर किए गए पोस्ट के अनुसार – “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त का इंतजार 20 जून 2026
को दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर खत्म होने वाला है।”

PM Kisan Yojana Live: क्या किसान योजना का लाभ उठाने के लिए eKYC जरूरी है?

PM किसान योजना का लाभ उठाने के लिए eKYC जरूरी है। किसान पोर्टल के अनुसार, सभी रजिस्टर्ड किसानों के लिए eKYC जरूरी है। OTP-आधारित eKYC को PM किसान वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन पूरा किया जा सकता है, जबकि बायोमेट्रिक-आधारित eKYC नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर करवाया जा सकता है।

PM किसान योजना क्या है?

इस योजना के तहत, पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन बराबर किस्तों में दी जाती है। यह आर्थिक सहायता उन्हें बीज, खाद, उपकरण और खेती से जुड़ी अन्य ज़रूरतों को पूरा करने में मदद करती है। अब तक इस योजना की 22 किस्तें जारी हो चुकी है। 23वीं किस्त आज जारी होगी।

PM Kisan Yojana 23rd Installment Live: किसान योजना की 23वीं किस्त किसे नहीं मिलेगी?

सरकार ने कुछ ऐसे संदिग्ध मामलों की पहचान की है जिन्हें PM किसान योजना के लाभार्थियों की सूची से हटाया जा सकता है। इनमें शामिल हैं:

  • वे किसान जिन्होंने 1 फरवरी, 2019 के बाद ज़मीन का मालिकाना हक हासिल किया है।
  • ऐसे मामले जहाँ परिवार का एक से ज्यादा सदस्य फायदा ले रहा है (जैसे- पति और पत्नी दोनों, कोई बालिग सदस्य और नाबालिग, आदि)।
  • ऐसे मामलों में फायदा तब तक के लिए रोक दिया गया है जब तक कि फिजिकल वेरिफिकेशन (भौतिक सत्यापन) पूरा नहीं हो जाता।

PM Kisan Yojana 23rd Installment Live: आज जारी होगी किसान योजना की 23वीं किस्त

पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त आज यानी शनिवार 20 जून को जारी होगी। 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये भेजे जाएंगे। यह किस्त पीएम मोदी पश्चिम बंगाल से जारी करेंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *