सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज विकासखंड भैयाथान की ग्राम पंचायत सुंदरपुर स्थित हाईस्कूल ग्राउंड में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जनपद पंचायत भैयाथान की अध्यक्ष श्रीमती सुलोचनी पैकरा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
शिविर में पूर्व चरणों में प्राप्त 718 मांग एवं 37 शिकायतों सहित कुल 755 आवेदनों के निराकरण की प्रगति की समीक्षा की गई।
वहीं आज आयोजित समाधान शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 75 नए आवेदन प्राप्त हुए, जिनके त्वरित निराकरण की कार्रवाई संबंधित विभागों द्वारा की जा रही है।
समाधान शिविर में क्षेत्र के 21 ग्रामों- भैयाथान, झिलमिली, खैरी, समौली, करकोटी, जमड़ी, घोंसा, सिरसी, मसिरा, सुंदरपुर, केवरा, पटियाडांड, रजबहर, मोहली, चैनपुर, दर्रीपारा, तरका, बैजनाथपुर, परसिया, खाड़ापारा एवं दनौली खुर्द के ग्रामीणों ने भाग लिया।
ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, विद्युत, राजस्व, आवास, पेंशन, राशन कार्ड सहित विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास कार्यों से संबंधित मांगों और शिकायतों के आवेदन प्रस्तुत किए।
शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।