धमतरी : सुशासन तिहार 2026 : बिरझुली समाधान शिविर में 431 आवेदन प्राप्त, 367 का मौके पर निराकरण…

हितग्राहियों को  पोषण किट,आयुष्मान वय वंदन,नवीन राशन कार्ड आदि सामग्रियों का वितरण किया 

सुशासन तिहार 2026 के तहत आज जिले के मगरलोड विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिरझुली में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बिरझुली सहित मोहेरा, मारागांव, बोईरगांव, खड़मा, सिंगपुर, मुड़केरा, भण्डारवाड़ी, सोनझरी, केकराखोली एवं पठार ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया।

शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं एवं मांगों के त्वरित निराकरण के लिए विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए तथा विभागीय अधिकारियों ने आमजनों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।

  शिविर में कुल 431 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 423 मांग संबंधी एवं 08 शिकायत संबंधी आवेदन शामिल रहे। प्राप्त आवेदनों में से 364 मांग एवं 03 शिकायत सहित कुल 367 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों के निराकरण की प्रक्रिया भी संबंधित विभागों द्वारा प्रारंभ कर दी गई है। अधिकारियों ने ग्रामीणों को उनके आवेदनों की स्थिति एवं निराकरण संबंधी जानकारी भी प्रदान की।

   समाधान शिविर में जनपद पंचायत मगरलोड के अध्यक्ष श्री विरेन्द्र कुमार साहू, जिला पंचायत धमतरी के कृषि सभापति श्री टीकाराम कंवर, जनप्रतिनिधि श्री रोहित मोहन साहू, जनपद सदस्य श्री गजेन्द्र दीवान, श्री रामजी नेताम, श्रीमती रामकुमारी कश्यप, महिला मोर्चा मगरलोड की अध्यक्ष श्रीमती कविता यादव, श्री विजय यदु, श्री शत्रुहन साहू, ग्राम पंचायत बिरझुली की सरपंच श्रीमती पुष्पलता सिन्हा, सरपंच प्रतिनिधि श्री रामायण सिन्हा, श्री लोमेश्वर साहू, श्रीमती ललेश्वरी यादव, श्रीमती त्रिवेणी सिन्हा, श्री ललित नेताम, श्री रोहित मरकाम, श्री नंदकुमार नेताम एवं दुलारसिंग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मगरलोड ने विभिन्न विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर प्राप्त आवेदनों के निराकरण की प्रगति की जानकारी ली।

   शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया। जनपद पंचायत मगरलोड द्वारा 02 हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड वितरित किए गए। समाज कल्याण विभाग द्वारा 01 दिव्यांग हितग्राही को ट्राईसिकल प्रदान किया गया तथा 02 हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश वितरित किए गए। श्रम विभाग द्वारा 03 हितग्राहियों को श्रम कार्ड प्रदान किए गए।वही महिला  एवं बाल विकास द्वारा  माताओं को बच्चों की पोषण किट वितरित की गई । 

  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा शिविर में 42 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें सिकल सेल, बीपी, शुगर, सर्दी-बुखार एवं कमजोरी संबंधी जांच शामिल रही। साथ ही 08 हितग्राहियों को आयुष्मान वय वंदन कार्ड वितरित किए गए। परिवहन संबंधी सेवाओं के तहत 08 लोगों के लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस भी बनाए गए।

  ग्रामीणों ने समाधान शिविर के माध्यम से त्वरित निराकरण एवं योजनाओं का लाभ मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की। जिला प्रशासन द्वारा सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने एवं आमजन की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के प्रयास लगातार जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *