सैयद जावेद हुसैन (सह संपादक- छत्तीसगढ़): धमतरी- नवयुवक संगठन ग्राम चिखली द्वारा गौरा गौरी चौक और ग्राम अकलाडोंगरी में श्री श्री जय डोंगरी वाली माँ कबड्डी आयोजक समिति द्वारा कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसके समापन में युवा नेता आनंद पवार ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दी।
ग्रामीणों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया, ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कबड्डी भारत के प्राचीन पारम्परिक खेलो में से एक है और आप लोगों द्वारा किया गया यह आयोजन सिद्ध करता है कि आप लोग अपनी संस्कृति के प्रति कितने जागरूक है, आप लोगों ने हालांकि मुझे अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है लेकिन मैं स्वयं को आप लोगों में से ही एक आयोजन समिति के सदस्य के तौर पर देखता हूँ।
आप लोग आगे जब भी भविष्य में ऐसा कोई आयोजन करें तो मुझे बिना किसी औपचारिकता के सामान्य सूचना दे दीजिए मैं हमेशा उपस्थित रहूंगा।
इस प्रतियोगिता का परिणाम कुछ इस प्रकार रहा…
प्रथम स्थान मौरी खुर्द (कुरूद) की टीम ने हासिल किया,
द्वितीय स्थान पर हीरापुर (बालोद) की टीम रही,
तृतीय स्थान पर दबेना (नरहरपूर) की टीम ने अपनी दावेदारी की और
चतुर्थ स्थान प्राप्त कर बगदई (गुरुर) की टीम ने खुद को साबित किया।
श्री पवार ने सभी विजेताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी उसके बाद खिलाड़ियों और आयोजन समिति के साथ रात्रि भोजन का आनंद लिया, इस आयोजन में महिमासागर वार्ड के पार्षद दीपक सोनकर, युवा कांग्रेस के पंकज देवांगन, कांग्रेस आई टी सेल के तुषार जैस समेत ग्राम चिखली से आयोजक समिति के सदस्य प्रदीप सिन्हा, टकेंद्र सिन्हा, परमानंद यादव, रामभक्त निषाद, नोखे लाल यादव, फलेशवर नेताम, ललित सिन्हा, मिथलेश तारम, भवनप्रकाश, ईशवर लाल नेताम, टकेशवर, ग्राम प्रमुख कमलेश नेताम, लतखोर सिन्हा, जयतु राम, पुरुषोत्तम यादव, प्रेमलाल निषाद, रमाशंकर सिन्हा, नरोतम नेताम, इसी तरह अकलाडोंगरी से चन्द्रकुमार दर्रो, लतेश कुमार शोरी, रामधीन मंडावी, हीरालाल मंडावी, बेनुराम कावड़े, ओमप्रकाश नेताम, मनोहर शोरी, प्रदीप कुमार, जेके शोरी, रोहित पटेल, कुमेश दर्रो, लखन मरकाम, सीएल. साहू, जागेश्वर कुरेटी, कुलेश्वर शोरी, जगमनी नेताम, आरती, जमुना, हिरोन्दी बाई एवं समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।