छत्तीसगढ़; धमतरी: महापौर देवांगन ने अंबेडकर वार्ड (गुल मोहर वाटिका) मे 23.57 लाख की लागत से बनने वाली बीटी रोड का किया भूमि पूजन… समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करने ठेकेदार को दी हिदायत…

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

सैयद जावेद हुसैन (सह संपादक- छत्तीसगढ़): धमतरी- नगर निगम के अंबेडकर वार्ड (गुलमोहर वाटिका) मे 23.57 लाख की लागत से बीटी रोड का निर्माण किया जाना है जिसका शुक्रवार को महापौर विजय देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं वार्डवासी उमा साहू, पूनम ध्रुव, भुनेश्वरी देवांगन, विजेता नागवंशी, ललिता देवांगन, निर्मला उईके, एमआईसी सदस्य राजेश ठाकुर, केंद्र कुमार पेंदरिया के कर कमलों से भूमि पूजन कार्य संपन्न हुआ।

वार्ड की भुनेश्वरी देवांगन, उमा साहू ने बताया कि 2008 से इस सड़क को बनवाने के लिए हमारे द्वारा लगातार समय-समय पर मांग की जाती रही है, लेकिन वार्डवासियों की इस जनहित की मांग को महापौर विजय देवांगन द्वारा जल्द स्वीकृति प्रदान करने आश्वस्त किया था।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

बीटी रोड के निर्माण होने से आम नागरिकों के आवागमन में सहूलियत होगी। बहुप्रतीक्षित मांग के पूर्ण होने पर वार्डवासियों ने महापौर विजय देवांगन, सभापति अनुराग मसीह, आयुक्त विनय पोयाम समेत पूरी नगर निगम टीम का धन्यवाद कर आभार व्यक्त किया।

तत्पश्चात वार्ड के अमित अग्रवाल, मनीष देवांगन, मुकेश शर्मा ने महापौर के समक्ष गुलमोहर वाटिका में ओपन जिम निर्माण की मांग रखी, जिसे महापौर ने ओपन जिम की स्वीकृति जल्द होने आश्वस्त किया।

समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण करें…

उल्लेखनीय है कि निगम प्रशासन द्वारा सुस्त ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने की कार्यवाही चालू कर दी है जिसके चलते महापौर ने उक्त कार्य हेतु ठेकेदार को स्पष्ट निर्देश देते हुए समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

इस दौरान सहायक अभियंता विजय मेहरा, तोमन कवंर, उप अभियंता नमिता नागवंशी, वेदप्रकाश साहू, जी.एल साहू, अर्जुन लाल नागवंशी, भूपेश चौधरी, मुकेश शर्मा, नागेश साहू, अशोक देवांगन, अनीश ध्रुव, विद्याभूषण, कुलेश्वरर सोनी, रामनारायण महेश्वरी, सुनील रजक सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *