छत्तीसगढ़; धमतरी: शक्ति-उपासना की देवी हैं मां दुर्गा – कविता योगेश बाबर। सोरम में दुर्गा चौक में कविता बाबर ने किया दीप प्रज्ज्वलित…

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

सैयद जावेद हुसैन (सह संपादक- छत्तीसगढ़): शक्ति-उपासना की देवी हैं मां दुर्गा – कविता योगेश बाबर।

सोरम में दुर्गा चौक में कविता बाबर ने किया दीप प्रज्ज्वलित…

धमतरी- नव जागरण दुर्गोत्सव समिति सोरम के तत्वावधान में नवरात्र के पावन अवसर पर माँ दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई।इस अवसर पर दीप प्रज्वलन हेतु जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कविता योगेश बाबर अतिथि के रूप में उपस्थित हुई, दीप प्रज्वलन एवं पूजन कर माँ दुर्गा की स्थापना की गई। 

आयोजन समिति द्वारा श्रीमति बाबर का स्वागत सत्कार किया गया एवं समिति द्वारा श्रीमति बाबर के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

ywAAAAAAQABAAACAUwAOw==

पिछले वर्ष दीप प्रज्ज्वलन के समय समिति के सदस्यों ने माँग रखी कि उनके दुर्गा चौक में प्रति वर्ष दुर्गा माता की स्थापना की जाती है एवं निर्मित भवन की छत में स्टील रेलिंग व नीचे स्टील रेलिंग एवं स्टील दरवाज़ा की आवश्यकता है जिसे संज्ञान में लेकर श्रीमती बाबर ने वह निर्माण कार्य कराया जिसके फलस्वरूप इस वर्ष दुर्गा पूजा का पंडाल भव्य एवं आकर्षक लग रहा है।

आयोजन समितियों व ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए श्रीमति बाबर ने सभी वो नवरात्रि पर्व की बधाई दी एवं कहा कि आप सभी इन नौ दिनों में माता की पूजा अर्चना सेवा पूर्ण मन से करें तो आप लोगों को ज़रूर फल की प्राप्ति होगी माँ दुर्गा शक्ति की देवी है एवं सच्चे मन से जो इनकी आराधना करता है उन्हें निश्चित ही माता का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

कार्यक्रम के अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती अनुपमा साहू, बिसेलाल साहू, खेम लाल साहू, सुखराम साहू, भुवनेश्वर साहू, मोहन साहू, रिंकू तिवारी एवं आयोजन समिति के समस्त सदस्य व बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *