आंधी में टिनशेड पकड़ना युवक को पड़ा भारी, तेज हवा में करीब 300 मीटर तक उड़ गया; वीडियो वायरल…

बुधवार को आई तेज आंधी में एक युवक उड़ गया। करीब 300 मीटर उड़ने के बाद जब वह गिरा तो उसके हाथ पैर टूट गए। इंटरनेट मीडिया पर उसका वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा है।

ये वीडियो भमोरा का बताया जा रहा है। पुलिस ने मुताबिक, भमोरा के बबियाना गांव निवासी नन्हे तेज आंधी आने पर गांव में ही बने बारात घर में खड़े हो गए। कोई चोट ना लगे इसलिए उन्होंने उसके पाइप को पकड़ लिया।

हवा की गति अधिक होने की वजह से बारात घर का तीनशेड उड़ा तो वह भी उसके साथ उड़ गए और करीब 300 मीटर दूर खेत में जा गिरे। नन्हे के हाथ पैर टूट गए हैं उनका उपचार कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *