समाजवादी पार्टी के हमीरपुर महोबा के सांसद द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के विरुद्ध की गई अभद्र एवं अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा आज जिला मुख्यालय पर विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया।
महिला मोर्चा की निर्मला सिंह पटेल एवं कुसुम पटेल ने जानकारी देते हुए बताया कि समाजवादी पार्टी के जनप्रतिनिधि कहा संवैधानिक गरिमा को ताक पर रखकर जिस प्रकार की शब्दावली का प्रयोग किया गया है, उससे नारी शक्ति और देश की जनता में भारी रोष है।