सुकमा : इमली प्रोसेसिंग केंद्र पहुँचीं महिला आयोग सदस्य सुश्री दीपिका सोरी…

30 से अधिक महिलाओं को मिला रोजगार, कहाकृ “पीएम मोदी और सीएम साय ने दी नई जिंदगी“

जिला मुख्यालय के कुम्हाररास स्थित इमली प्रोसेसिंग केंद्र में उस समय उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब राज्य महिला आयोग की सदस्य सुश्री दीपिका सोरी ने शनिवार को वहाँ का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने यूनिट का बारीकी से जायजा लिया और वहाँ काम कर रही 30 से अधिक स्व सहायता समूह की महिलाओं से सीधे संवाद किया।

सुश्री सोरी ने महिलाओं का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी और स्वरोजगार योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी, ताकि वे इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें।

     निरीक्षण के दौरान महिलाओं ने आयोग सदस्य सुश्री सोरी से अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि यह इमली प्रसंस्करण यूनिट उनके जीवन में एक बड़ा संबल बनकर उभरी है।

यहाँ काम करने से उन्हें हर महीने एक निश्चित और सम्मानजनक आर्थिक सहायता राशि मिल रही है, जिसने उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बना दिया है। कभी दूसरों पर निर्भर रहने वाली ये महिलाएं आज खुद के पैरों पर खड़ी हैं और अपने परिवार के पालन-पोषण में बराबरी का योगदान दे रही हैं।

     इस अवसर पर महिला आयोग सदस्य सुश्री दीपिका सोरी ने कहा कि इमली प्रशंस्करण यूनिट से जुड़कर महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।

अब वे न सिर्फ आत्मनिर्भर हो रही हैं, बल्कि समाज में सम्मान के साथ जीवनयापन भी कर रही हैं।

     इस दौरान स्वावलंबन की राह पर आगे बढ़ रहीं इन महिलाओं ने देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

महिलाओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि दोनों सरकारों के दूरदर्शी प्रयासों और रोजगारपरक नीतियों के कारण ही आज बस्तर की ग्रामीण महिलाओं को घर के पास ही आजीविका मिल रही है, जिससे वे सच्चे मायनों में आत्मनिर्भर और सशक्त हो रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *