टॉप-500 कंपनियों में किस शहर का दबदबा? त्रिशूर, आणंद और लुधियाना भी सूची में शामिल; जानिए कौन रहा नंबर-1…

हाल ही में एक्सिस बैंक के प्राइवेट बैंकिंग बिजनेस, ‘बरगंडी प्राइवेट’ और ‘हुरुन इंडिया’ ने भारत की 500 सबसे मूल्यवान कंपनियों की लिस्ट का पांचवां संस्करण ‘2025 बरगंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया 500’ जारी किया।
इन सभी कंपनियों की कुल वैल्यूएशन 3.4 ट्रिलियन डॉलर (323.73 लाख करोड़ रुपये) है।
2025 बरगंडी प्राइवेट हुरुन इंडिया 500 में 18 राज्यों की कंपनियाँ शामिल हैं, जिनमें महाराष्ट्र, कर्नाटक और हरियाणा टॉप तीन में हैं। शहरों के हिसाब से, मुंबई 141 कंपनियों के साथ सबसे आगे रहा, उसके बाद बेंगलुरु (57 कंपनियाँ) और गुरुग्राम (42 कंपनियाँ) का नंबर आता है।

पहले नंबर पर मुंबई

इस लिस्ट में पहले नंबर पर भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई है। मुंबई में टॉप कंपनियों की संख्या घटी है। वहां अब ये संख्या 11 घटकर 141 रह गई। फिर भी मुंबई टॉप पर है। 141 कंपनियों की कुल वैल्यू 1,46,06,530 करोड़ रुपये है, जबकि दूसरे नंबर वाले बेंगलुरु में 57 कंपनियां हैं और उनकी कुल वैल्यू 28,21,580 करोड़ रुपये है।

ये हैं टॉप शहर

हेडक्वार्टर सिटीकंपनियों की संख्याटोटल वैल्यूएशन (करोड़ रुपये)बदलाव
मुंबई141 (-11)1,46,06,530-6%
बेंगलुरु57 (+11)28,21,58011%
गुरुग्राम42 (+6)19,95,7502%
हैदराबाद39 (+4)12,07,00016%
चेन्नई36 (+6)13,14,82012%
नोएडा27 (+2)13,40,540-8%
नई दिल्ली26 (-11)22,61,560-5%
पुणे25 (-3)18,78,30013%
अहमदाबाद22 (+1)23,31,36033%
कोलकाता21 (-6)8,59,850-33%
कोयम्बटूर4 (0)83,4800%
सूरत4 (0)66,22014%
वडोदरा4 (-3)63,660-45%
त्रिशूर3 (0)79,330-40%
नागपुर3 (-1)1,83,200-3%
फरीदाबाद2 (-1)44,780-24%
तिरुवनंतपुरम241,830*
कोच्चि2 (-1)1,51,9100%
जयपुर2 (-3)22,980-76%
चंडीगढ़225,420*
लुधियाना2 (-1)30,430-32%
आणंद224,840*

तीसरे नंबर पर हरियाणा

लिस्ट में तीसरे नंबर पर गुरुग्राम है, जहां 42 कंपनियां हैं। गुरुग्राम के चलते ही राज्यों में तीसरे नंबर पर हरियाणा है। गुरुग्राम की 42 कंपनियों की कुल वैल्यू 19,95,750 करोड़ रुपये है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *