UPI से PF का पैसा कब निकाल सकेंगे? सामने आया नया अपडेट…

कर्मचारियों के लिए पीएफ निकालना अब पहले से और भी ज्यादा आसान होने वाला है। क्योंकि, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने 30 करोड़ से ज्यादा सदस्यों को जल्द ही यूपीआई के माध्यम से पीएफ के पैसे निकालने की सुविधा देने जा रहा है।

दरअसल, EPFO अगले दो से तीन महीनों में भीम एप के माध्यम से तत्काल अग्रिम निकासी सुविधा शुरू करने जा रहा है।

इस सुविधा के शुरू हो जाने से स्वास्थ्य, शिक्षा या अन्य permitted कैटेगरी में क्लेम सबमिट करने पर बैकएंड वेरिफिकेशन के बाद पैसा UPI लिंक्ड अकाउंट में इंस्टेंट ट्रांसफर हो जाएगा।

तुरंत आएगा पैसा

ईपीएफओ ने नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ( NPCI) के साथ पार्टनरशिप की है। BHIM एप पर, ग्राहक स्वास्थ्य, शिक्षा और विशेष परिस्थितियों पैसे निकालने के लिए रिक्वेस्ट भेज सकेंगे।

रिक्वेस्ट जाने के बाद ईपीएफओ द्वारा बैकएंड में इसकी जांच और प्रमाणीकरण किया जाएगा, जिसके बाद एसबीआई के माध्यम से राशि तुरंत भेज दी जाएगी।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, रिक्वेस्ट भेजने के बाद ईपीएफओ द्वारा स्वीकृत राशि सदस्य के यूपीआई से जुड़े बैंक खाते में जमा हो जाएगी।

शुरुआत में यह सुविधा BHIM ऐप पर उपलब्ध होगी। भविष्य में इसे और भी UPI आधारित फिनटेक एप्लिकेशन तक विस्तारित किया जा सकेगा।

शुरुआत में लग सकती है लिमिट

अधिकारियों के अनुसार, इसके दुरुपयोग को रोकने के लिए शुरुआत में लिमिट भी लगाया जा सकता है। एक अधिकारी ने कहा कि आरबीआई द्वारा यूपीआई निकासी पर अपनी सीमाएं निर्धारित किए जाने के कारण, पूरी अनुमत राशि BHIM ऐप के माध्यम से नहीं निकाली जा सकेगी। हालांकि, सीमा अभी तय नहीं की गई है।

वर्तमान में, 5 लाख रुपये से कम के ऑनलाइन अग्रिम दावे को ऑटो-मोड में निपटाने में कम से कम तीन वर्किंग डे लगते हैं। वहीं, बड़ी रकमके लिए मैन्युअल प्रोसेसिंग की आवश्यकता होती है तो अधिक समय लगता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *