विदेश सचिव विक्रम मिसरी के नेपाल दौरे पर कब लगेगी मुहर? विदेश मंत्रालय ने दी ताजा जानकारी…

विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि नई दिल्ली को विदेश सचिव विक्रम मिसरी के नेपाल दौरे के लिए आमंत्रण मिला है। इस दौरे के कार्यक्रम को दोनों देशों की आपसी सुविधा के अनुसार अंतिम रूप दिया जाएगा।

मंत्रालय ने इसके साथ ही भारत और नेपाल के बीच गहरे और बहुआयामी साझेदारी का जिक्र किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक मीडिया ब्रीफ्रिंग के दौरान नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह के पदभार ग्रहण करने के बाद दोनों पड़ोसी देशों के बीच सक्रिय कूटनीतिक संपर्कों को रेखांकित किया।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दोनों देश पहले से मजबूत साझेदारी को और प्रगाढ़ करने के लिए निकटता के साथ काम कर रहे हैं। उनका यह बयान नेपाली मीडिया की उन खबरों के बाद आया है, जिसमें यह दावा किया कि विदेश सचिव मिसरी की प्रस्तावित यात्रा नेपाल के पीएम की विदेशी राजनयिकों से मिलने की कथित अनिच्छा के कारण स्थगित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *