सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की हुई समीक्षा, गुणवत्तापूर्ण निराकरण के दिए निर्देश
कार्यालयों में सभी फाईलों को ई ऑफिस से भेजने के निर्देश
कलेक्टर श्री अमित कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कलेक्टरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिले में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री मुकुन्द ठाकुर सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जनगणना अंतर्गत संचालित मकान सूचीकरण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई।
कलेक्टर श्री कुमार ने संबंधित अधिकारियों को कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में सीएम जनदर्शन, पीजी पोर्टल, कलेक्टर जनदर्शन, जन चौपाल, जन शिकायत, पीजी पोर्टल आदि पर भी विस्तृत समीक्षा की गई। सभी कार्यालयों में ई ऑफिस को बढ़ावा देने और फाईलों को ऑनलाइन चलाने के निर्देश दिए।
सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करने दिए निर्देश-
सुशासन तिहार के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविरों में प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री कुमार ने कहा कि शिविर में प्राप्त सभी आवेदनों का निराकरण सुनिश्चित करें।
उन्होंने विभागवार निराकृत आवेदनों का अवलोकन किया तथा कहा कि आवेदनों का समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण हो। सम्बंधित एसडीएम इसकी मॉनिटरिंग करें।
कलेक्टर श्री अमित कुमार ने जनपद पंचायतवार विभिन्न पंचायत के स्वीकृत निर्माण कार्य के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर प्रस्तावित आरआरसी प्रकरणों की समीक्षा कर समय अवधि में लंबित वसूली कार्य पूर्ण करने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने पीएम आवास, जनमन के तहत स्वीकृत कार्य आंगनबाड़ी को समय अवधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने दूरस्थ एवं पहुँचविहीन बसाहटों में हैंड पंप, बोरवेल कराने के निर्देश दिए तथा मानसून के पूर्व तक सभी हैंडपंप कार्यशील करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आयुष्मान कार्ड, मनरेगा, आधार, स्वीकृत पेंशन प्रकरण की जानकारी ली एवं स्वीकृत पेंशन को स्वीकृत करने एवं शेष है उसे भी समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।