मौसम विभाग के अनुमानों के अनुरूप ही मौसम का रुख बदला हुआ है। वातावरण में गर्मी का असर बारिश की वजह से कुछ कम हुआ है तो आने वाले दिनों में भी बादलों के आने का अनुमान जताया जा रहा है।
हालांकि पछुआ और पुरवा का जोर ही बारिश करा सकता है। जबकि आर्द्रता में बीते दिनों से कुछ इजाफा बादलों की हल्की आवाजाही का रुख बनाए हुए है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख बदलेगा तो वातावरण का रुख बादलों की सक्रियता की ओर हो सकता है।
शुक्रवार की सुबह वातावरण में ठंडक का अहसास घुला रहा, दिन चढ़ने के साथ वातावरण में गर्मी का असर शुरू हो गया और दोपहर तक गर्म हवाओं के थपेड़ों का अहसास भी नजर आने लगा। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में मौसम का रुख और भी गर्मी की ओर होगा। हालांकि रात का तापमान अधिक नहीं चढ़ रहा है।
जिसकी वजह से रात में कुछ ठंडक का असर भी बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुमानों के अनुसार इस पूरे सप्ताह वातावरण में बादलों की अति सक्रियता नहीं होगी इसकी वजह से तापमान भी चढ़ेगा।
बीते चौबीस घंटों में अधिकतम तापमान 34.5°C दर्ज किया जो सामान्य से 6.0 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 22.0°C दर्ज किया गया जो सामान्य से 3.1 डिग्री कम रहा। आर्द्रता न्यूनतम 37% तो अधिकतम 58% दर्ज किया गया। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में आर्द्रता का स्तर बढ़ा तो वातावरण में बादलों की दोबारा सक्रियता हो सकती है।
हालांकि इस पूरे सप्ताह बादलों की मामूली आवाजाही का संकेत मौसम विभाग ने दिया है। इसकी वजह से मौसम का मिला जुला रुख आगे भी देखने को मिलेगा। जबकि 25 मई से नौतपा का ताप प्रभावी होगा और पूर्वांचल में प्री मानसूनी सक्रियता का असर दिखेगा।