विश्व प्रसिद्ध स्वीडिश जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग ने नीट पेपर लीक मामले और शिक्षा प्रणाली में अनियमितताओं के खिलाफ भारत में हुए 36 दिवसीय छात्र आंदोलन का समर्थन किया है। और कहा कि भारतीय छात्रों पर हम सभी को गर्व है।
ग्रेटा थुनबर्ग ने लंदन में ‘स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (SFI) द्वारा चल रहे प्रदर्शन को संबोधित करते हुए थनबर्ग ने कहा कि भारतीय छात्रों के विरोध प्रदर्शन ने जनशक्ति का सच्चा अर्थ दिखाया है और पूरे विश्व को प्रेरित किया है।
पूरी दुनिया को किया गौरवान्वित
उन्होंने कहा कि भारतीय छात्रों ने एक उद्देश्य के लिए एकजुट होकर खड़े होकर दुनिया भर के युवाओं को गौरवान्वित किया है, जिससे यह उम्मीद जगी है कि जब लोग एक साथ आते हैं और विरोध करते हैं तो क्या हासिल किया जा सकता है।
भारतीय छात्रों का न्याय, लोकतंत्र और मुक्ति के लिए संघर्ष हमारा भी संघर्ष है। इसलिए अब हम सभी को एकजुट होकर भारत के साथ एकजुटता से उठ खड़ा होना होगा।
यह संघर्ष बेहद प्रेरणादायक
जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के समर्थन में लंदन में एसएफआई ने कहा, “एसएफआई यूके छात्र आंदोलन के संघर्ष और शिक्षा मंत्री को इस्तीफा देने के लिए मजबूर करने में मिली सफलता को सलाम करता है। यह संघर्ष बेहद प्रेरणादायक और साहसी रहा है। लेकिन यह अभी समाप्त नहीं हुआ है।
हम NEET के संचालन और प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की क्रूर कार्रवाई के कारण अपनी जान गंवाने वाले 21 छात्रों के लिए शोक व्यक्त करते हैं।”