Pune Metro की छत से टपका पानी, बारिश ने तैयारियों की खोल दी पोल…

लगातार उमस भरी गर्मी और बढ़ते तापमान के बाद शुक्रवार शाम पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में भारी बारिश हुई।

बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन इससे शहर की पुरानी मानसून समस्याएं एक बार फिर उजागर हो गईं। शाम के समय हुई तेज बारिश ने ऑफिस टाइम में सामान्य जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया।

बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया और सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया।

हजारों यात्री घंटों सड़कों पर फंस गए। सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था भी प्रभावित हुई, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कोच की छत से पानी टपकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

इस बीच पिंपरी-स्वारगेट पर्पल लाइन पर चल रही पुणे मेट्रो के एक कोच की छत से पानी टपकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

भीड़ भरे कोच में खड़े यात्री इस दृश्य को देखकर हैरान रह गए। इस घटना ने मेट्रो की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *