फरीदाबाद में भीषण गर्मी से बढ़ा जल संकट, एनआईटी और बड़खल क्षेत्रों में 7 दिन में हो रही पानी की आपूर्ति…

भीषण गर्मी में एनआइटी और बड़खल विधानसभा क्षेत्र में जलसंकट गहराता जा रहा है। दोनों विधानसभा क्षेत्र में छह से सात दिन के अंतराल पर पानी की आपूर्ति हो रही है। लोगों का कहना है कि निगम की ओर से भी जो पानी सप्लाई किया जाता है। वह भी गंदा होता है। उस पानी को किसी भी प्रयोग में नहीं लाया जा सकता।

निगम की ओर से दावा किया जा रहा था कि जहां पर रेनीवेल से पानी नहीं पहुंच पाएगा। उन जगहों पर टैंकर से आपूर्ति की जाएगी। लेकिन अब कॉलोनियों मे टैंकर भी समय से नहीं पहुंच रहे हैं। पर्वतीया कॉलोनी के वार्ड-6 में पिछले एक माह से पानी की किल्लत बनी हुई है।

कॉलोनी में करीब पानी आपूर्ति को लेकर पांच ट्यूवबेल लगाए गए है। लेकिन इन ट्यूबवेल से पानी इतना अधिक खारा आता है कि इसको किसी भी प्रयोग में नहीं लाया जा सकता है। संजय कॉलोनी में पिछले कई दिनों से गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। सीवर और पानी की लाइन एक साथ जा रही है।

सीवर की लाइन से पानी लीक होकर पेयजल के साथ मिक्स होकर जा रहा है। पानी किल्लत को लेकर एसजीएम नगर की महिलाओं ने मेयर प्रवीण बतरा जोशी से भी मुलाकात की थी। महिलाओं का कहना था कि उनका ट्यूबवेल पिछले कई दिनों से खराब है। उसको दुरुस्त नहीं करवाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *