‘डिनर साथ करने का वादा कर निकला था, लेकिन लौटकर नहीं आया’: न्यूजीलैंड में सड़क हादसे में भारतीय व्यक्ति की मौत…

न्यूजीलैंड के पपामोआ में देर शाम Uber की शिफ्ट में काम करते समय दो गाड़ियों की टक्कर में भारतीय मूल के एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह अपने पीछे अपनी पत्नी और एक साल की बेटी को छोड़ गए हैं।

पुलिस के अनुसार, 36 साल के रमनदीप ढिल्लों की मौत दुर्घटनास्थल पर ही हो गई। यह दुर्घटना Te Puke Highway पर बेल रोड और पॉप्लर लेन के बीच हुई। दूसरी गाड़ी में सवार दो लोग घायल हो गए।

स्टूडेंट वीजा पर 2015 में गए थे न्यूजीलैंड

मूल रूप से पंजाब के रहने वाले ढिल्लों 2015 में स्टूडेंट वीजा पर न्यूजीलैंड गए थे। 2024 में वीरपाल कौर से शादी करने के लिए कुछ समय के लिए भारत लौटे थे। न्यूजीलैंड हेराल्ड की एक रिपोर्ट के अनुसार, बाद में रमनदीप और वीरपाल मिलकर न्यूजीलैंड चले आए और पापामोआ में बस गए। यहां दोनों कीवी फलों के बागानों में काम करते थे।

बेटी कुदरत के जन्म के बाद ढिल्लों ने उसकी देखभाल के लिए Uber चलाना शुरू कर दिया था। कौर ने बताया कि जिस सड़क पर पिछले हफ्ते बुधवार शाम 7:15 बजे वह जानलेवा दुर्घटना हुई थी, उस पर वह अक्सर गाड़ी चलाते थे।

बोला था- रात के खाने के लिए लौटूंगा

कौर के अनुसार, ढिल्लों ने अपने दिन की शुरुआत अपनी 18 महीने की बेटी के साथ समय बिताकर की। उस शाम काम पर जाने से पहले उन्होंने कौर से कहा कि वे रात के खाने के लिए बाद में लौटेंगे।

चिंता तब और बढ़ गई जब उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद उसी रात पुलिस परिवार के घर पहुंची और उन्हें बताया कि उनके पति की एक दुर्घटना में मौत हो गई है। कौर ने कहा, “यह सुनने के बाद मैं खूब रोई और लगा कि अब मेरी जिंदगी बर्बाद हो गई।”

ढिल्लों की पत्नी कौर ने कहा, “मुझे लगा था कि वह बहुत अच्छा और समझदार इंसान है। वह भोला और वफादार था और उस समय वह मेरे लिए एकदम सही साथी था। उसने मेरे लिए सब कुछ किया और मैं उसके प्यार को कभी नहीं भूल सकती।”

कौर के अनुसार, उनकी बेटी अपने पिता के बारे में पूछ रही है। उन्होंने बताया कि कुदरत अपने पिता जैसी दिखती है और उसे अपने पिता की ही मुस्कान मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *