प्रेम में पागल दो नाबालिग लड़कों ने अपनी गर्लफ्रेंड को आईफोन खरीदने के लिए 65 लाख रुपये के महंगे डिजाइनर नल चुरा लिए। यह चोरी 27 और 28 मई की दरमियानी रात को हुई।
पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच की और दो नाबालिगों समेत एक मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया। कड़ी पूछताछ के बाद दोनों लड़कों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने चोरी किए गए नलों को मात्र 20,000 रुपये में बेच दिया था।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले 38 वर्षीय इरफान अली उर्फ इम्मु रमजान अली को मुख्य आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, इरफान नलों का खरीदार था और सस्ते दामों में माल खरीदकर आगे बेचने का काम करता था।
अधिकारियों ने बताया कि चुराए गए नल अत्यधिक महंगे डिजाइनर पीस थे, जो किसी बड़े निर्माण स्थल या लग्जरी प्रोजेक्ट से चुराए गए। नाबालिगों ने इन नलों को चुराने की प्लानिंग पहले से की थी।
मामला दर्ज
इस मामले में कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस आगे की जांच कर रही है कि चोरी के और माल कहां-कहां बिका है और क्या कोई बड़ा गैंग इसमें शामिल है। दोनों नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है, जबकि इरफान अली को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।