वीडियो: लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाने वाला अयान सड़कों पर मनाता रहा बर्थडे, पुलिस की भूमिका पर उठे गंभीर सवाल…

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में 19 साल के जिस अयान अहमद को कई महिलाओं और लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार किया, उसका एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।

वीडियो में वो वह बीच सड़क पर अपने बर्थडे की पार्टी कर रहा है और केक काट रहा है। इस वीडियो में आरोपी के जन्मदिन की पार्टी में कई केक काटे गए और जमकर आतिशबाजी भी हुई। इतना ही नहीं वीडियो में पुलिसकर्मी भी नजर आ रहे हैं। इसके बाद से पुलिस की भूमिका को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

कब का है वीडियो?

ये वीडियो दिसंबर 2025 का बताया जा रहा है। आरोपी अयान के बर्थडे का जश्न सड़क पर मन रहा है। इस जश्न में कथित तौर पर एक सहायक पुलिस निरीक्षक और दो पुलिस कर्मचारी भी शामिल होते दिखे। वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने गाड़ी रोककर आरोपी अयान को अपने हाथों से केक भी खिलाया।

कौन है अयान अहमद?

पुलिस के मुताबिक, अमरावती जिले के परतवाड़ा का रहने वाला अयान अहमद तनवीर अहमद को 11 अप्रैल को हिरासत में ले लिया गया। यह कार्रवाई तब की गई जब सोशल मीडिया पर कुछ महिलाओं और लड़कियों के साथ उसकी अश्लील तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए। आरोप है कि उसने लड़कियों के 350 से ज्यादा अश्लील वीडियो बनाए।

परतवाड़ा पुलिस ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर उन्हें बहला-फुसलाकर, उनकी मर्जी के खिलाफ अश्लील तस्वीरें और वीडियो लिए और पीड़ितों को बदनाम करने के लिए उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और सबूतों के लिए उसकी जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *