गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही : जिले में सहकारिता सप्ताह के तहत होंगे विविध कार्यक्रम…

29 जून से 6 जुलाई तक मनाया जा रहा है सहकारिता सप्ताह, सहकारी संस्थाओं में हुआ ध्वजारोहण एवं सदस्यता अभियान प्रारंभ

भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की स्थापना के पाँच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक जिले में सहकारिता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।

इस दौरान जिले की सभी सहकारी संस्थाओं में विभिन्न जनजागरूकता एवं सहकारिता संवर्धन कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सहायक आयुक्त सहकारिता एवं सहायक पंजीयक, सहकारी संस्थाएं,  गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही द्वारा बताया गया कि सहकारिता सप्ताह के शुभारंभ अवसर पर 29 जून को जिले की सभी सहकारी संस्थाओं में सहकारी ध्वजारोहण किया गया तथा सहकारिता सदस्यता अभियान प्रारंभ किया गया।

सप्ताहभर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से सहकारिता की भावना को सुदृढ़ करने, किसानों एवं आम नागरिकों को सहकारी योजनाओं से जोड़ने तथा सहकारी संस्थाओं की गतिविधियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। सहायक आयुक्त सहकारिता ने कहा है कि सहकारिता सप्ताह के माध्यम से जिले में ष्सहकार से समृद्धिष् के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *