‘वंदे मातरम केवल गीत नहीं, भारत के पुनर्निर्माण का मंत्र है’, अमित शाह का देश को संदेश…

 केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि ‘वंदे मातरम’ केवल एक देशभक्ति गीत नहीं, बल्कि “भारत के पुनर्निर्माण का मंत्र” है।

नार्को-कोआर्डिनेशन सेंटर की 10वीं शीर्ष स्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि ब्रिटिश शासन के दौरान बंकिम बाबू ने देश के आत्मविश्वास को जगाने में अहम भूमिका निभाई थी।

स्वतंत्रता संग्राम के दौरान यह गीत राष्ट्रीय सांस्कृतिक चेतना और देशभक्ति का एक शक्तिशाली प्रतीक बनकर उभरा और अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई का मुख्य नारा बना।

गृह मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद करते हुए कहा कि कई क्रांतिकारियों ने ‘वंदे मातरम’ का जाप करते हुए फांसी के फंदे को गले लगा लिया था। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह गीत भारत माता को विश्व में सर्वोच्च स्थान पर फिर से स्थापित करने का एक माध्यम और देश के नवनिर्माण का संकल्प है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *