जनपद में नियुक्त आरक्षी अमित कुमार को इंटरनेट मीडिया में विभागीय नियमों के विपरीत आपत्तिजनक एवं भड़काऊ सामग्री प्रसारित करने पर निलंबित कर दिया गया है। 30 जुलाई को उसने वीडियो पोस्ट किया था।
अमित कुमार को 23 जुलाई को कांवड़ मेला ड्यूटी के लिए जनपद हरिद्वार रवाना किया गया था। आरक्षी का पूर्व में जनपद रुद्रप्रयाग से शिकायतों के आधार पर पिथौरागढ़ स्थानांतरण किया गया था।
इसके अतिरिक्त उसके विरुद्ध अनुशासनहीनता, ड्यूटी के प्रति लापरवाही एवं विभागीय निर्देशों की अवहेलना के मामलों में पूर्व में भी विभागीय कार्यवाही कर नियमानुसार दंडित किया जा चुका है।