AI पर अमेरिकी सरकार का बड़ा कदम, एंथ्रोपिक के अत्याधुनिक मॉडल की वैश्विक पहुंच पर लगाई रोक…

अमेरिका ने राष्ट्रीय सुरक्षा और निर्यात नियंत्रण के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्षेत्र में बड़ा एक्शन लिया है। अमेरिकी प्रशासन ने प्रमुख AI कंपनी ‘एंथ्रोपिक’ के सबसे एडवांस्ड एआई प्रोग्राम्स तक विदेशी नागरिकों, कर्मचारियों और किसी भी गैर-अमेरिकी संस्था के एक्सेस पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।

इस आदेश के बाद कंपनी ने तत्काल प्रभाव से अपने Fable 5 और Mythos 5 मॉडल्स की सेवाएं रोक दी है। हालांकि, कंपनी ने स्पष्ट किया है कि क्लाउड (Claude) के अन्य सभी मॉडल्स पहले की तरह काम करते रहेंगे। वहीं, ट्रंप प्रशासन के इस कदम को एक गलतफहमी बताते हुए जल्द ही सेवाएं बहाल करने की उम्मीद जताई है।

किसी भी विदेशी को एक्सेस देने पर रोक

अमेरिका ने निर्यात नियंत्रण के तहत एंथ्रोपिक के लिए यह नया नियम जारी किया है। नए नियम के तहत विदेशी नागरिक, कर्मचारियों और किसी भी गैर- अमेरिकी संस्था को एन्थ्रोपिक के एडवांस्ड AI प्रोग्राम तक के एक्सेस देने पर रोक लगा दी गई है।

अमेरिकी सरकार के इस फैसले पर कंपनी ने नाराजगी भी जताई है और कहा कि अमेरिकी सरकार के आदेश का सीधा असर यह है कि नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए अपने सभी ग्राहकों के लिए Fable 5 और Mythos 5 की सेवाएं तत्काल प्रभाव से बंद करनी पड़ रही हैं। फिर चाहें वह एंथ्रोपिक के विदेशी नागरिक कर्मचारी ही क्यों ना हो।

कंपनी ने आगे कहा कि इस आदेश के कारण प्रभावित होने वाले ग्राहकों से माफी चाहते हैं। कंपनी का अनुमान है कि यह किसी प्रकार की गलतफहमी है। जलद् ही हम सरकार के इस गलतफहमी को दूर करके दोबारा सर्विस शुरू करेंगे।

क्यों चर्चा में एंथ्रोपिक का मिथोस?

गौरतलब है कि एंथ्रोपिक ने हाल ही में मिथोस AI लेवल का AI मॉडल लॉन्च किया है। खास बात यह है कि इसका क्सेस आम लोगों को भी मिलेगा। मिथोस की लॉन्चिंग के दौरान कंपनी ने बताया था कि इसको खासतौर से सरकारी और चुनिंदा कंपनियों के लिए तैयार किया है।

कंपनी के अनुसार, मिथोस को विशेष रूप से साइबर सिक्योरिटी और जटिल सॉफ्टवेयर कोड का पता करने के लिए डिजाइन किया गया है।

वैश्वि स्तर पर दिख सकता है असर

ट्रंप प्रशासन के इस फैसले को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अमेरिका उन्नत एआई मॉडलों पर निर्यात नियंत्रण को और सख्त करता है, तो इसका असर वैश्विक एआई उद्योग, अंतरराष्ट्रीय शोध सहयोग और तकनीकी प्रतिस्पर्धा पर देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *