इंजन में तकनीकी खराबी, एयर अरेबिया की फ्लाइट कोच्चि डायवर्ट; सभी 170 यात्री सुरक्षित…

 शारजाह से कोझिकोड जा रही एयर अरेबिया की एक फ्लाइट को तकनीकी खराबी के कारण शनिवार तड़के कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया।

कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (CIAL) के प्रवक्ता के अनुसार, एयर अरेबिया की फ्लाइट G9 454 को विमान के इंजन रिवर्स थ्रस्ट सिस्टम से जुड़ी समस्या के कारण एयरपोर्ट पर उतारा गया।

विमान की हुई सुरक्षित लैंडिंग

सुरक्षा नियमों के तहत सुबह 3:19 बजे ‘लोकल स्टैंडबाय’ घोषित किया गया और इसके बाद सुबह 3:34 बजे ‘फ़ुल इमरजेंसी’ घोषित की गई ताकि एयरपोर्ट की सभी इमरजेंसी रिस्पॉन्स सेवाओं की तैयारी सुनिश्चित की जा सके।

प्रवक्ता ने कहा, “विमान सुबह 3:38 बजे सुरक्षित रूप से उतरा और उसे तय पार्किंग बे तक ले जाया गया। सभी सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद सुबह 3:45 बजे ‘फ़ुल इमरजेंसी’ हटा ली गई।”

विमान में 170 यात्री थे सवार

प्रवक्ता ने बाताया कि फ्लाइट में 170 यात्री, नौ शिशु और क्रू मेंबर सवार थे। सभी सुरक्षित हैं। एयरपोर्ट के कामकाज पर भी कोई प्रभाव नहीं पड़ा। खराबी ठीक होने के बाद विमान सुबह 7.15 बजे कोझिकोड एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *