सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर प्रेमाबाग में हुआ जिला स्तरीय आयोजन
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित हाटकेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित श्सोमनाथ स्वाभिमान पर्वश् में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं के साथ गुजरात स्थित सोमनाथ मंदिर से वर्चुअल माध्यम से जुड़े प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई पूजा.अर्चना का अवलोकन किया तथा उनका संबोधन सुना।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में सोमनाथ मंदिर के स्वर्णिम इतिहास, विदेशी आक्रांताओं द्वारा किए गए हमलों, मंदिर के पुनर्निर्माण तथा देश में आस्था केंद्रों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए किए जा रहे कार्यों का उल्लेख किया।
कोरिया जिले में श्सोमनाथ स्वाभिमान पर्वश् के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन प्रेमाशंकर महादेव मंदिर, बैकुण्ठपुर में अध्यक्ष देवरहा बाबा समिति के समन्वय से किया गया। कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने विधि.विधान से पूजा.अर्चना की। इस दौरान धार्मिक सत्संग का आयोजन भी किया गया तथा लोग वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े रहे।
रायपुर से मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सोमनाथ मंदिर पर अनेक बार बाहरी आक्रांताओं ने हमले किए, लेकिन मंदिर की आस्था एवं परंपरा को समाप्त नहीं किया जा सका। उन्होंने कहा कि पहली बार हुए आक्रमण के दौरान मंदिर के पुजारियों एवं श्रद्धालुओं ने मंदिर नहीं छोड़ा और अपने प्राणों का बलिदान दिया, जिसका इतिहास में विशेष स्थान है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के बाद तत्कालीन गृह मंत्री वल्लभभाई पटेल ने सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का संकल्प लिया था। उन्होंने बताया कि देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने भी विरोधों के बावजूद मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम में भाग लिया था।
मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रधानमंत्री श्री मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश की सनातन संस्कृति एवं आध्यात्मिक परंपराओं को नया गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि आज काशी विश्वनाथ मंदिर, महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग और सोमनाथ मंदिर सहित देशभर के प्रमुख धार्मिक स्थलों का तेजी से विकास किया जा रहा है।
जिला स्तरीय आयोजन में नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर की अध्यक्ष श्रीमती नविता शिवहरे, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना राजवाड़ेए नगर पंचायत पटना की अध्यक्ष श्रीमती गायत्री सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक बैकुंठपुर एसडीएम श्री उमेश पटेल एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।