मणिपुर में नगा किशोर की गोली मारकर हत्या, वारदात के सिलसिले में दो उग्रवादी गिरफ्तार…

मणिपुर के तामेंगलोंग जिले में सोमवार को उग्रवादियों ने नगा समुदाय के किशोर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि एनके विपेनबू सुबह लगभग 10:30 बजे एनकौ गांव से तामेई शहर की ओर अकेले जा रहा था तभी उस पर हमला किया गया। बाद में गांव के रास्ते पर उसका शव मिला।

इस बीच मणिपुर पहुंचने पर हवाईअड्डे से अगवा किए गए बंगाल के एक व्यक्ति को सुरक्षाकर्मियों ने बचा लिया।

मोहम्मद वसीम अकरम को 19 सितंबर को इंफाल हवाईअड्डे से करीब 40 किलोमीटर दूर नारानसेना इलाके से बचाया गया। जिस वाहन से अकरम को अगवा कर ले जाया जा रहा था, उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने यह नहीं बताया कि अकरम का अपहरण कब किया गया, इसके पीछे क्या मकसद था। व

हीं सुरक्षाबलों ने इंफाल पश्चिमी और इंफाल पूर्वी जिलों से एक प्रतिबंधित संगठन से जुड़े दो उग्रवादियों को वसूली गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया। सोमवार को एक अन्य अभियान में राज्य पुलिस कमांडो और 33 असम राइफल्स की संयुक्त टीम ने इंफाल पश्चिम जिले में हथियारों का जखीरा जब्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *