देवघर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, दो चचेरे भाइयों की मौत; तीन गंभीर घायल…

थाना क्षेत्र के सबेजोर मधुपुर गिरिडीह एनएच 114 ए पर रविवार शाम को दो बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में घटनास्थल पर ही दो युवक की मौत हो गई। ये दोनों रिश्ते में चचेरे भाई थे। 

जबकि घटना में घायल अन्य तीन युवकों को ग्रामीणों व पुलिस ने इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। यहां चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल तीनों एक को प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। 

घटना की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद, थाना प्रभारी राजीव कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पहुंचकर पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। 

दोनों मृतक रिश्ते में भाई

पुलिस ने बताया की दोनों मृतकों की पहचान हो चुकी है। बताया कि मृतक 17 वर्षीय विकास सोरेन एवं 18 वर्षीय प्रदीप सोरेन है। दोनों बुढ़ई थाना क्षेत्र के मेदिनीसराय गांव के रहने वाले बताएं जाते हैं। दोनों रिश्ते में चचेरा भाई हैं। 

वहीं घायलों में 17 वर्षीय मोहम्मद सिराज अंसारी, 18 वर्षीय मोहम्मद इमरान अंसारी तथा 24 वर्षीय गुड्डू अंसारी शामिल हैं। तीनों घायल मधुपुर थाना क्षेत्र के पनाहकोला मोहल्ला का रहने वाले हैं। 

दोनों का बाइक अनियंत्रित होकर टकरा गई

घटना के संबंध में बताया जाता है कि प्रदीप सोरेन अपने भाई विकास सोरेन को लेकर बाइक घर से बाजार जा रहा था। वहीं घायलों तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर मधुपुर से जगदीशपुर की ओर से जा रहा था । सबेजोर के पास दोनों का बाइक अनियंत्रित हो गया और आपस में टकरा हो गयी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंच गए। 

दोनों क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त किया

घटना की जानकारी मिलने पर सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर पहुंच गए। इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना पर सभी का स्वजन मधुपुर पहुंच चुके हैं। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। 

घटना के बाद मृतक के घर में मातम छा गया है। पुलिस ने दोनों सबको पोस्टमार्टम के लिए देवघर सदर अस्पताल भेज दिया गया है। बताया जाता है कि दोनों बाइक पर सवार किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं पहना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *