अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने ईंधन कीमतों में कथित अनुचित बढ़ोतरी के मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
ट्रंप ने कहा के उनका प्रशासन प्रमुख तेल कंपनियों के खिलाफ मूल्य वृद्धि के आरोपों की जांच कर रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर अमेरिकी पेट्रोल स्टेशनों पर कीमतों में कमी के रूप में नहीं देखा गया है।
ट्रंप ने दिए जांच के आदेश
व्हाइट हाउस में नाटो महासचिव मार्क रट के साथ बैठक के बाद बुधवार को ट्रंप ने कहा कि न्याय विभाग यह जांच कर रहा है कि क्या ऊर्जा कंपनियां उपभोक्ताओं को कम लागत का लाभ पहुंचा रही हैं या नहीं।
तेल की कीमतें तेजी से गिरी हैं, लेकिन खुदरा ईंधन की कीमतें उस गति से नहीं कम हुई हैं।
ट्रंप ने कहा, ‘पेट्रोल पंप पर हमें वैसा कुछ नहीं दिख रहा है, जैसा कुछ होना चाहिए।’ इसके साथ ही राष्ट्रपति ने एक्सानमोबिल, शेवरान, शेल और बीपी जैसी दुनिया की सबसे बड़ी ऊर्जा कंपनियों का नाम लिया।