“दिव्यांगजनों के सम्मान, सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता के लिए सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है” – विधायक ललित चंद्राकर
दुर्ग। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने की दिशा में समाज कल्याण विभाग द्वारा सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री ललित चंद्राकर के निवास कार्यालय में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विधायक श्री ललित चंद्राकर ने दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के आठ पात्र दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्राइसिकल, सामान्य ट्राइसिकल एवं श्रवण यंत्र (कान की मशीन) प्रदान किए। उन्होंने सभी लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए इन उपकरणों का उपयोग आत्मनिर्भरता, शिक्षा, रोजगार और दैनिक गतिविधियों को सुगम बनाने के लिए करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम डुडेरा के श्री गोकुल कोसरे, ग्राम जंजगिरी के श्री राजूलाल देशमुख, ग्राम खम्हरिया के श्री हरिश कुमार साहू, ग्राम खोपली के श्री पंकज कुमार कोसरे, ग्राम विनायकपुर के श्री रामस्वरूप देशमुख, ग्राम करगाडीह के श्री लुमेश कुमार साहू, रुआबांधा-रिसाली गांधी चौक के श्री सैमुएल छुरा तथा ग्राम झोला के श्री रोहित निषाद को विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए गए।
इस अवसर पर विधायक श्री चंद्राकर ने कहा कि किसी भी संवेदनशील और विकसित समाज की पहचान इस बात से होती है कि वहां प्रत्येक व्यक्ति को समान अवसर, सम्मान और आगे बढ़ने का अधिकार मिले। दिव्यांगजन समाज का अभिन्न हिस्सा हैं। उनकी प्रतिभा, क्षमता और आत्मविश्वास को उचित अवसर एवं सहयोग उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के सामाजिक, शैक्षणिक और आर्थिक सशक्तीकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य है कि दिव्यांगजन आत्मनिर्भर बनें और समाज की मुख्यधारा में सम्मानपूर्वक अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
लाभार्थियों से आत्मीय संवाद करते हुए विधायक श्री चंद्राकर ने कहा, “सरकार की मंशा है कि प्रत्येक दिव्यांगजन आत्मनिर्भर जीवन जिए। ये ट्राइसिकल और श्रवण यंत्र केवल सहायक उपकरण नहीं, बल्कि आपके आत्मविश्वास और आगे बढ़ने के साधन हैं। आप इनका उपयोग अपने जीवन को बेहतर बनाने के साथ-साथ शिक्षा, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए करें।”
उन्होंने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार तथा केंद्र में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण के लिए विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। सहायक उपकरणों की उपलब्धता से दिव्यांगजनों को आवागमन, शिक्षा, रोजगार और दैनिक जीवन के कार्यों में अधिक सुविधा मिलेगी तथा वे समाज की मुख्यधारा से और मजबूती से जुड़ सकेंगे।
श्री चंद्राकर ने बताया कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के सर्वांगीण कल्याण के लिए सहायक उपकरण वितरण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, शिक्षा एवं रोजगार के अवसर, कौशल विकास, पुनर्वास सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रही है। सरकार का प्रयास है कि कोई भी पात्र दिव्यांगजन शासन की योजनाओं और सुविधाओं से वंचित न रहे।
उन्होंने सभी दिव्यांगजनों एवं उनके परिजनों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।
कार्यक्रम में जिला मंत्री श्री नवीन पवार, उतई मंडल अध्यक्ष श्रीमती शीतला ठाकुर, रिसाली मंडल अध्यक्ष श्री एकनाथ अनुपम साहू, मरोदा-पुरैना मंडल अध्यक्ष श्री राजू राकेश जंघेल, अंडा-निकुम मंडल अध्यक्ष श्री लिकेश्वर देशमुख, महामंत्री श्री चंदू देवांगन, श्री प्रवीण यदु, श्री गुड्डू झा, श्री पुनाराम कलिहारी, श्री योगेश कुमार सहित समाज कल्याण विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में लाभार्थियों एवं उनके परिजनों ने सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए विधायक श्री ललित चंद्राकर तथा राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।