हैदराबाद में 36 टन मिलावटी घी जब्त, खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया विशेष अभियान…

हैदराबाद में 36 टन मिलावटी घी जब्त किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर, हैदराबाद खाद्य मिलावट निगरानी टीम ने खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ मिलकर विशेष अभियान चलाया।

हैदराबाद पुलिस आयुक्त वीसी सज्जनार ने बताया कि टीमों ने निरीक्षण के दौरान पता लगाया कि नकली, निम्न गुणवत्ता की सामग्री और खतरनाक, अवैध रासायनिक पदार्थों से सिंथेटिक घी बनाया जा रहा था।

इस दौरान टीम ने 36 टन मिलावटी घी, क्रीम (कच्चा माल), पाम आयल, वनस्पति, नकली घी के फ्लेवर, स्टार्च, केमिकल जब्त किए। विस्तृत प्रयोगशाला विश्लेषण के लिए मौके पर ही नमूने एकत्र किए। मिलावटी घी शुद्ध देसी घी के नाम पर उपभोक्ताओं को बेचा जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *