गाजियाबाद में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। घटना डासना के पास देर रात करीब पौने 11 बजे की है।
सूचना पर पहुंची एनएचएआई की एंबुलेंस ने घायल को अस्पताल में पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि पहचान का प्रयास किया जा रहा है।