Telangana में दर्दनाक हादसा: यू-टर्न ले रही कार से स्पोर्ट्स बाइक टकराई, दो बच्चों समेत पांच की मौत…

तेलंगाना के महबूबनगर जिले में स्पोर्ट्स बाइक और कार की जोरदार टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

घटना रविवार रात को आधी रात के बाद महबूबनगर बायपास रोड पर हुई। पुलिस के अनुसार, कार यू-टर्न ले रही थी, उसी दौरान तेज रफ्तार स्पोर्ट्स बाइक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी।

बाइक रेसिंग की आशंका

दुर्घटना में बाइक पर सवार दो व्यक्ति और कार में सवार तीन व्यक्ति घायल हो गए। सभी पांचों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ रिपोर्ट्स में बाइक रेसिंग की वजह से दुर्घटना होने की बात कही जा रही है। इसकी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *